शिमरी ड्रेस में बुलगारी इवेंट पहुंचीं करीना कपूर, कातिलाना अंदाज़ में नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बुलगारी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से सभी को दिवाना बनाया था| अब इवेंट से करीना कपूर का लुक सामने आया है| एक्ट्रेस ने अपनी कातिल अदाओं से फैन्स को घायल कर दिया है| सभी करीना की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

करीना कपूर खान की बेहद ग्लैमरस फोटोज

बुलगारी इवेंट से करीना कपूर का लुक सामने आया है एक्ट्रेस ने शिमरी ऑफ शोल्डर पहनी है| जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

प्रियंका को भी किया फेल

करीना कपूर को रिया कपूर ने स्टाइल किया| एक्ट्रेस का पूरा लुक इतना शानदार है कि आप उनकी फोटोज को निहारते ही रहेंगे|

करीना कपूर ने बुल्गारी इवेंट से फोटोज शेयर की

करीना कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने फोटोज में स्लिवर कलर का शिमरी गाउन पहना हुआ है| इस ड्रेस में करीना एकदम कातिलना अंदाज़ में नजर आ रही हैं| फैंस करीना की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

करीना का कामकाज

इस इवेंट से फ्री होते ही करीना इटली के लिए रवाना होंगी| अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन 29 मई से शुरू हो गए हैं| जहाँ के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियाँ रवाना हो गयी हैं|

यह भी पढ़ें – भारत में मानसून की दस्तक, केरल और पूर्वोत्तर में आज बारिश के आसार

About Post Author