बिग बॉस 18 के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने करण वीर मेहरा, 2 दिन में पलटा गेम

KNEWS DESK – ‘बिग बॉस 18’ जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में ड्रामा और गहमागहमी बढ़ती जा रही है। लेकिन इस सीजन में अगर किसी एक कंटेस्टेंट का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, तो वो हैं करण वीर मेहरा। घर के अंदर इस वक्त पूरा खेल करण के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है। कोई उनके खिलाफ साजिशें रच रहा है, तो कोई उनके लिए ट्रॉफी छोड़ने तक को तैयार है। हर एक मुद्दा या तो करण से शुरू होता है या उन्हीं पर खत्म हो जाता है।

करण वीर मेहरा से ऑब्सेस्ड हैं ये 7 कंटेस्टेंट्स

करण वीर मेहरा को इस सीजन में जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिल रही है। घर में मौजूद 7 कंटेस्टेंट्स का गेम करण के आस-पास ही नजर आ रहा है। ये कंटेस्टेंट्स हैं:

  • चुम दरांग
  • शिल्पा शिरोडकर
  • अविनाश मिश्रा
  • ईशा सिंह
  • रजत दलाल
  • यामिनी मल्होत्रा
  • विवियन डीसेना

चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर तो करण के फैन की तरह नजर आ रही हैं। दोनों ही उनके लिए जीत की थाली सजाने के लिए तैयार हैं। वहीं, अविनाश मिश्रा, जो पहले करण को हराने की पूरी कोशिश में जुटे हुए थे, अब धीरे-धीरे उनके करीब आते दिख रहे हैं। उन्हें शायद यह एहसास हो चुका है कि करण के साथ समीकरण बनाकर वो खुद को बचा सकते हैं।

ईशा सिंह और करण का बदलता समीकरण

ईशा सिंह की बात करें तो शुरुआत में वो करण वीर मेहरा की लगातार चुगली करती नजर आती थीं। लेकिन गेम के मिड पॉइंट तक आते-आते उनका रवैया करण के प्रति काफी बदल गया है। हाल ही में दोनों का रोमांटिक डांस भी देखने को मिला, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी। ईशा और करण की बढ़ती नजदीकियां अब शो का एक अहम एंगल बन चुकी हैं।

रजत दलाल और यामिनी मल्होत्रा की नाराजगी भी बनी चर्चा का विषय

रजत दलाल तो करण वीर मेहरा के सख्त खिलाफ हैं। उनके बीच झगड़े दिन-ब-दिन गहराते जा रहे हैं। हालांकि, दर्शकों का मानना है कि रजत का करण से झगड़ा ही करण को ज्यादा फोकस में ला रहा है। ये बात रजत को शायद समझ नहीं आ रही है कि उनकी नाराजगी का फायदा करण को ही मिल रहा है।

वहीं, यामिनी मल्होत्रा और करण के बीच तो शुरू से ही ठनी हुई है। दोनों का रिश्ता ‘कभी दोस्ती, कभी दुश्मनी’ वाला है। करण, यामिनी के साथ आए दिन झगड़े करके शो की लाइमलाइट लूट ही लेते हैं।

विवियन डीसेना का बदलता गेम प्लान

विवियन डीसेना भी करण वीर मेहरा के सबसे बड़े कॉम्पिटिटर के तौर पर उभर रहे हैं। कभी करण के दोस्त बनते हैं तो कभी दुश्मन। लेकिन उन्हें इग्नोर करना किसी के बस की बात नहीं। पिछले 2 दिनों में विवियन ने अपना गेम पूरी तरह से बदल लिया है। अब वो फ्रंट फुट पर आकर करण की हर रणनीति का पर्दाफाश करने में जुटे हैं। विवियन का इम्प्रूव्ड गेम देखकर लग रहा है कि वो फिनाले की ट्रॉफी के लिए करण को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

About Post Author