कंगना रनौत ने महादेव ऐप मामले में फंसे बॉलीवुड स्टार्स को सीधे तौर पर दी चेतावनी, कहा-सुधर जाओ नहीं तो…

KNEWS DESK – कंगना रनौत अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अभी अपनी फिल्म  ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद कंगना की इमरजेंसी भी जल्द रिलीज होगी|एक्ट्रेस हमेशा से ही किसी भी विषय में अपनी  बेबाक राय रखती हैं| वो अक्सर बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश के मुद्दों पर अपनी बात खुल कर कहती हैं| अभी उन्होंने महादेव ऐप मामले में फंसे बॉलीवुड स्टार्स को सीधे तौर पर दी चेतावनी दे दी है|

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत

कंगना अभी अपनी फिल्म  ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस हमेशा बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने महादेव ऐप मामले में फंसे बॉलीवुड स्टार्स को सीधे तौर पर चेतावनी दी है और उनको सुधर जाने की सलाह दी है। एक्ट्रेस ने हाल में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जो एक मीडिया हाउस का आर्टिकल है।इस आर्टिकल में सोनू सूद, सोनाक्षी सिन्हा और सनी लियोनी की फोटो लगी नजर आ रही है, जिसके साथ में एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी शेयर किया है। उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

स्टार्स को दी चेतावनी

हाल में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा ‘ये ऐड मेरे पास एक साल में छह बार आया था और हर बार ये लोग नए ऑफर और अमाउंट में कुछ करोड़ बढ़ा देते हैं, जिससे मैं ऐड के लिए हां बोल दूं, लेकिन मैंने हर बार मना किया। ये नया भारत है। सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे’। इस पोस्ट के साथ कंगना ने एक न्यूज पोर्टल की खबर की फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है ‘महादेव ऐप केस पर 34 सेलेब्स क नाम सामने आए हैं’।

ये सेलेब्स हैं शामिल

महादेव ऐप मामले में रणबीर कपूर, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान और श्रद्धा कपूर जैसे कई बड़े सेलेब्स का नाम सामने आया है, जिनमें से कुछ को ED का समन भी जारी किया गया है। महादेव ऐप के जरिए कार्ड गेम्स, चांस गेम्स, बैडमिंटन, टेन्निस, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे कई ऑनलाइन गेम्स पर अवैध सट्टेबाजी का काला काम किया जाता था।

About Post Author