जाह्नवी कपूर ने दोस्त के साथ ‘शौकन’ गाने पर किया शानदार डांस, एक्ट्रेस के मूव्स देखकर फैन्स हुए पागल

KNEWS DESK – जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी स्पाई फिल्म उलझ को लेकर चर्चा में हैं| पहली बार जाह्नवी कपूर एक्टर गुलशन देवैया के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं| हाल ही में मूवी का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं|

जाह्नवी कपूर ने दोस्त संग किया डांस 

उलझ का पहला गाना शौकन रिलीज हो गया है| जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| ऐसे में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ साथ शौकन पर डांस करती नजर आ रही हैं|

नेहा और जुबिन ने गाया गाना 
शौकन को म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल, नेहा कक्कड़ और शाश्वत सचदेव ने गाया है| इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज और प्रोडूसर किया है| गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं| शौकन एक पार्टी ट्रैक है जिसमें जाह्नवी गुलशन देवैया के साथ क्लब में डांस करती नजर आ रही हैं|
रिलीज डेट और स्टारकास्ट 
जाह्नवी कपूर की उलझ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| फिल्म में आदिल हुसैन, मियांग चैंग, राजेश तैलंग, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी हैं|  ‘उलझ’ एक युवा राजनयिक की कहानी  है, जो देशभक्तों के एक परिवार से है।

About Post Author