अपने बॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस बोलीं- ‘जानती हूं कि यह रेड फ्लैग है लेकिन…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| एक्ट्रेस राजकुमार राव संग फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं| इसी बीच जाह्नवी ने ये खुलासा किया कि वो अपने बॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं|

Whatever I say people will criticize on what did Janhvi Kapoor say this-मैं  कुछ भी कहूं, लोग आलोचना ही करेंगे- किस बात पर ऐसा बोलीं जान्हवी कपूर?  जानिये | Jansatta

जाह्नवी कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहती हैं कि मैं जानती हूं कि यह रेड फ्लैग है लेकिन मैं फिर भी अपने बॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हूं| इसके बाद एक्ट्रेस के सामने बैठी ऑडियंस में से कोई जाह्नवी से पूछता है कि क्या बॉयफ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड का फोन चेक करना चाहिए| इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं, क्या आपको हम पर विश्वास नहीं है| अब जाह्नवी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|

https://x.com/sidxjk/status/1793607368015822959

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग अपने रिलेशनशिप को इनडायरेक्ट कन्फर्म कर ही दिया है| हाल ही में एक्ट्रेस शिक्खू के नाम का लॉकेट पहने भी नजर आई थीं| वहीं कुछ समय पहले दोनों को तिरुपति मंदिर के दर्शन करते स्पॉट किया गया था| इन ख़बरों के चलते शिखर- जाह्नवी की डेटिंग की ख़बरों ने जोर पकड़ा| फैंस दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश होते हैं|

About Post Author