ईरा खान ने शौहर नूपुर के नाम की लगाई मेहंदी, सोशल मीडिया पर सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने

KNEWS DESK – आमिर खान की लाडली बेटी ईरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग 3 जनवरी को रजिस्टर मैरिज की है| वहीं, अब ईरा और नूपुर उदयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग करने जा रहे हैं| ईरा और नूपुर का पूरा परिवार और फ्रेंड्स उदयपुर पहुंच चुके हैं| आज ईरा के हाथों में पिया नूपुर के नाम की मेहंदी भी रच गई है| कपल की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है|

बनियान और सफेद नेकर में आया आमिर खान का दामाद नुपुर, दुल्हनिया बनी आइरा खान...  - Ira khan wedding first photo came out with husband nupur shikhare aamir  got tears in his

मेहंदी सेरेमनी की पहली फोटो आई सामने 

ईरा और नूपुर की मेहंदी सेरेमनी काफी ग्रैंड हुई है| कपल की सेरेमनी में आए एक गेस्ट ने उनके इस खास दिन की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं| एक फोटो में ईरा के हाथों में मेहंदी लगती नजर आ रही है| इस दौरान वो आंखों पर चश्मा लगाए काफी कूल ब्राइड लग रही हैं| वहीं, इस दौरान ईरा ने ऑफ व्हाइट कलर का बैकलेक चोली के साथ लहंगा पहना हुआ है| इस लुक में वो काफी प्यारी लग रही हैं|

इसके अलावा दूसरी फोटो में दो हाथ नजर आ रहे हैं, जिनमें आयरा और नूपुर के नाम का पहला लेटर यानी I और N लिखा हुआ है|

मेहंदी सेरेमनी में जमकर नाचीं ईरा खान

ईरा और नूपुर की क्लोज फ्रेंड मिथिला पालकर ने भी मेहंगी सेरेमनी की एक वीडियो शेयर की है| इस वीडियो में दुल्हन ईरा दिल खोलकर नाचती नजर आ रही हैं| इस दौरान बाकी गेस्ट भी डांस कर कपल की मेहंदी को खूब एंजॉय कर रहे हैं|
ईरा खान और नूपुर शिखरे 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे| फाइनली अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं| रजिस्टर मैरिज के बाद कपल अब ग्रैंड वेडिंग कर रहा है| उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग के बाद आमिर खान अपनी बेटी और दामाद के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं| जहां बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शिरकत करेंगे|

About Post Author