KNEWS DESK – भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महविश की नजदीकियों की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के अलगाव की चर्चाओं के बीच ICC Champions Trophy के दौरान स्टेडियम में महविश और चहल को एक साथ देखा गया, जिसके बाद इन अफवाहों को और हवा मिल गई। इसी बीच, आरजे महविश का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पसंद को लेकर बात कर रही हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि महविश की पसंद युजवेंद्र चहल जैसे लड़कों पर फिट बैठती है।
आरजे महविश का वीडियो वायरल, लड़कों पर दिया अनोखा बयान
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आरजे महविश कहती हैं, बहुत ही अनपॉपुलर बात कहने जा रही हूं, लेकिन लड़कियों को बॉडी वाले लड़कों से ज्यादा पतले-दुबले लड़के पसंद आते हैं। हर लड़की को बॉडीगार्ड नहीं चाहिए होता। वो आगे कहती हैं,
लड़कियों को जिम जाने वाले लड़के पसंद नहीं आते। वो तो मोमोज में खुश हैं, उन्हें डेट पर उबला हुआ अंडा नहीं खाना। आस-पास की लड़कियों को देखो तो उनमें से कितनों के पास फिट लड़के हैं? हर किसी को पोपेई नहीं चाहिए।
क्या युजवेंद्र चहल से है वीडियो का कोई कनेक्शन?
आरजे महविश के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस बयान का कनेक्शन युजवेंद्र चहल से जोड़ रहे हैं। चहल को अक्सर उनकी पतली काया के लिए ट्रोल किया जाता है, लेकिन महविश के इस वीडियो के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी पसंद के लड़कों की लिस्ट में चहल भी शामिल हो सकते हैं।
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
महविश के इस वीडियो के बाद ट्विटर (अब X) और इंस्टाग्राम पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, अब समझ आया कि महविश स्टेडियम में चहल के साथ क्यों बैठी थीं। दूसरे यूजर ने लिखा, लगता है चहल भाई की किस्मत चमक गई।