‘मेरा उससे कोई लेना देना नहीं’, बादशाह के पब्लिकली माफी मांगने पर हनी सिंह ने किया रिएक्ट

KNEWS DESK – रैपर बादशाह ने कुछ वक़्त पहले ही यो यो हनी सिंह से माफ़ी मांग कर अपने 15 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया| वहीं अब यो यो हनी सिंह ने इसपर चुप्पी तोड़ी है|

बादशाह ने हनी सिंह से मांगी माफी 

हनी सिंह और बादशाह के रिश्ते पिछले कुछ समय से चर्चा में रहे हैं| दोनों कलाकारों के बीच कई बार मतभेद की खबरें सामने आईं, जिनमें से कुछ ने उनके फैन्स को भी हैरान कर दिया है| वहीं कुछ दिनों पहले बादशाह ने पब्लिकली हनी सिंह से माफी मांगते हुए कहा कि उनके बीच कुछ गलतफहमियां थीं, लेकिन अब दुश्मनी ख़त्म करना चाहते हैं| वहीं अब हनी सिंह ने बादशाह के बयान पर अपना रिएक्शन शेयर किया है|

हनी सिंह ने बादशाह को लेकर किया रिएक्ट 

हाल ही में एक इंटरव्यू में हनी सिंह से पूछा गया कि क्या वो बादशाह से दोस्ती करने के मूड में हैं इसका जवाब देते हुए हनी सिंह ने कहा मुझे समझ में ही नहीं आ रहा है कि वो क्या ख रहे हैं| क्या मैंने कभी किसी के भरे में कुछ कहा है? लोग ख रहे हैं कि मनमुटाव हुआ था मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि लोग हनी और बादशाह की लड़ाई के बारे में क्यों बात करते हैं| एक व्यक्ति इतने सालों तक मेरे बारे में बात करता रहा और फिर एक दिन उसने माफी मांग ली। मैं उसके बारे में क्या ही कहूं?

मैं उसे अपना दोस्त नहीं मानता 

हनी सिंह ने आगे कहा कि मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है| मैं उसे अपना दोस्त भी नहीं मानता। वो कभी मेरा दोस्त नहीं था। अगर वो मेरा दोस्त होता और कुछ होता तो बात अलग होती।

मैंने वो वीडियो नहीं देखा, लेकिन मैंने सुना कि उसने हमारे बीच गलतफहमियों का जिक्र किया। मुझे लेकर उसके दिमाग में अपनी अलग कहानी चल रही थी। कई सालों बाद उसे एहसास हुआ, जो अच्छी बात है।”

मेरा उससे कोई लेना देना नहीं 

हनी सिंह ने कहा कि भगवान शिव उस पर दया करें मुझे उम्मीद है कि वो और भी सफल होगा| मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है| मेरी जिंदगी में ऐसे करीबी लोग हैं जो मुझे प्यारे हैं| मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे कभी मुझसे नाराज न हों|

यह भी पढ़ें – हरियाणा में AAP ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानिए कितने दिन तक होगी रैलियां और कहां से होगी शुरूआत

About Post Author