हिमेश रेशमिया को लगा बड़ा झटका, सिंगर के पिता विपिन रेशमिया का 87 साल में निधन

KNEWS DESK – बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के पिता, विपिन रेशमिया का बीती रात निधन हो गया। 87 वर्षीय विपिन रेशमिया, जो खुद भी एक मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और निर्माता थे, उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Himesh Reshammiya Father Death: हिमेश रेशमिया पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं  रहे सिंगर के पिता | Times Now Navbharat

उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपिन रेशमिया को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उन्हें अन्य उम्र से संबंधित बीमारियां भी थीं। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार रात लगभग 8:30 बजे उनका निधन हो गया।

हिमेश रेशमिया अपने पिता के बेहद करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते थे। हिमेश ने हमेशा अपने पिता को अपने करियर का सबसे बड़ा स्तंभ बताया है। विपिन रेशमिया ने न केवल हिमेश के करियर को संवारने में मदद की, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी कई प्रतिभाओं को नया आयाम दिया।

अंतिम संस्कार की तैयारियां

रिपोर्ट्स के अनुसार, विपिन रेशमिया का पार्थिव शरीर पहले उनके घर लाया जाएगा, जहां उनके करीबी और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने आएंगे। इसके बाद, उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान भूमि में किया जाएगा।

म्यूजिक इंडस्ट्री में विपिन रेशमिया का योगदान

5 मई 1940 को गुजरात के राजुला में जन्मे विपिन रेशमिया ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने अनमोल योगदान से एक खास पहचान बनाई थी। म्यूजिक डायरेक्टर और निर्माता के तौर पर वह कई फिल्मों से जुड़े रहे। उन्हें विशेष रूप से 1988 में रिलीज़ हुई फिल्म इंसाफ की जंग, 2014 की द एक्सपोज और 2016 की तेरा सुरूर के लिए जाना जाता है।

भक्ति गानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका

विपिन रेशमिया ने न केवल बॉलीवुड के गाने कंपोज किए, बल्कि भक्ति गानों में भी अपनी एक खास पहचान बनाई। उन्होंने अपनी संगीत यात्रा के दौरान कई सिंगर्स के करियर को उंचाईयों तक पहुंचाया और म्यूजिक इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.