गौहर खान और शैलेश लोढ़ा मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर, देखे तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार्स अक्सर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होते हैं| वहीं इस बार एक्ट्रेस गौहर खान और कवि शैलेश लोढ़ा मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों स्टार्स के लुक आपको दिखाते हैं|

गौहर खान मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं| इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू पैंट और स्पोर्ट्स शूज के साथ टी-शर्ट पहनी थी| एक्ट्रेस ने अपने लुक को शेड्स से पूरा किया। गौहर खान बेटे और मां के साथ नजर आईं। उन्होंने अपने साथ रेड हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था। जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं| फैन्स अक्सर गौहर के स्टाइलिश अवतार को पसंद करते हैं| वर्कफ्रंट की बात करें तो  गौहर खान को आखिरी बार सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 11’ के होस्ट के रूप में देखा गया था।

एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया| इस दौरान एक्टर ने डेनिम और स्नीकर्स के साथ मल्टी कलर हुडी पहनी थी| उन्होंने अपने लुक को शेड्स से पूरा किया। एक्टर का लुक काफी शानदार लग रहा था  शैलेश लोढ़ा को हिंदी सिटकॉम “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में तारक मेहता के किरदार के लिए जाना जाता है। सीरियल में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है|

यह भी पढ़ें – शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं मन्नारा चोपड़ा, एक्ट्रेस की अदाओं ने खींचा सभी का ध्यान

About Post Author