कैसी हैं ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ फिल्म ? फिल्म में क्या है दिखाया

के-न्यूज़,  राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ 26 जनवरी, 2023 को रिलीज हो गई। इस फिल्म से दीपक अंतानी और राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी ने डेब्यू किया। फिल्म में चिन्मय मंडलेकर भी एक अहम भूमिका में नजर आए।

वैसे तो गांधी जी और गोडसे पर फिल्म बनाई जा चुकी है जिसमे गांधी जी का पक्ष और गोडसे का पक्ष दिखाया गया है। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई गांधी गोडसे: एक युद्ध फिल्म को एक अलग ही रचना से बनाया गया है।
फिल्म की शुरुआत इंडिया पाकिस्तान के विभाजन से होती है। जहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख सभी मारे गए थे। फिल्म में दिखाया गया की इसी आक्रोश के कारण गोडसे ने गांधी जी को गोली मार दी। फिल्म का असल स्वरूप यहीं से शुरू होता है। वास्तविकता में गोडसे की गोली से गांधी जी की मृत्यु हो जाती है लेकिन इस फिल्म में दिखाया गया है कि अगर गोडसे की गोली लगने के बाद भी गांधी जी की मौत नहीं हुई है और गांधी जी गोडसे को मिलने के लिए बुलाते है और बाते करते है। फिल्म दिल को छू जाने वाली है।

इस फिल्म में गांधी जी के मन में क्या बाते चल रही थी वो बताया गया।

गोडसे के मन में क्या चल रहा था वो भी बताता गया।

दोनो पक्षों को समान दिखाया गया है।

फिल्म में दिखाया गया की दोनों पक्ष अपनी-अपनी जगह सही थे।

फिल्म में गांधी और गोडसे के बीच होने वाले तर्क – वितर्क दोनों को बड़ी ही बेखूबी से दिखाया गया है।

About Post Author