वामिका गब्बी से लेकर अनुष्का सेन तक, मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अक्सर अपने काम की वजह से ट्रेवल करते रहते हैं| ऐसे में वो अक्सर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आते हैं| एयरपोर्ट पर भी स्टार्स का लुक बेहद शानदार लगता है| जिसे फैन्स खूब पसंद करते हैं| वहीं इस बार मुंबई एयरपोर्ट पर वामिका गब्बी,  मलाइका अरोड़ा, अनुष्का सेन और क्रिकेटर रोहित शर्मा गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। आपको स्टार्स के लुक दिखाते हैं|


वामिका गब्बी ने बेज जॉगर्स, ब्लैक जूते और ब्लैक शेड्स के साथ एक व्हाइट शर्ट पहनी थी। उन्होंने पिंक हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था| जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रही थीं| उन्हें आखिरी बार विशाल भारद्वाज के निर्देशित नेटफ्लिक्स फिल्म “खुफ़िया” में देखा गया था। फिल्म में तब्बू और अली फजल भी मुख्य भूमिका में हैं।

वहीं क्रिकेटर रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ नजर आए। उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स और व्हाइट स्नीकर्स के साथ ब्लू स्वेटशर्ट का विकल्प चुना। उन्होंने ब्लैक बैकपैक कैरी करते हुए ग्रीन कैप और ब्लैक शेड्स के साथ अपने लुक को पूरा किया।


बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को ब्लैक ट्रैक सूट के साथ स्पोर्ट्स शूज और काले टोट बैग के साथ देखा गया। मलाइका हमेशा की तरह बेहद शानदार लग रही थीं| मलाइका को आखिरी बार जोया अख्तर के निर्देशन में बनी “खो गए हम कहां” में देखा गया था। ये फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।


टेलीविजन एक्ट्रेस अनुष्का सेन को पिंक कैप और व्हाइट शूज के साथ ग्रे क्रॉप्ड टी-शर्ट और ब्लू पलाज़ो पैंट में देखा गया। उन्होंने मिनी ब्लैक बैकपैक भी कैरी किया हुआ था। एक्ट्रेस का कैजुअल लुक काफी प्यारा लग रहा था| अनुष्का को “बालवीर”, “खूब लड़ी मर्दानी”, “दिल दोस्ती दुविधा” जैसे टीवी शो में अपनी शानदार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने विधानसभा में की मुलाकात

About Post Author