अवनीत कौर के स्टाइलिश लुक पर आया फैंस का दिल, एक्ट्रेस की खूबसूरती ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा

KNEWS DESK- एक्ट्रेस अवनीत कौर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है| अवनीत ने फिल्म टीकू वेड्स शेरू से बॉलीवुड में डेब्यू किया| एक्ट्रेस अपने ग्लैम अवतार की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं| अवनीत के लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं| वहीं अब अदाकारा ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं|

अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपने नए लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं|

तस्वीरों में अवनीत कौर लाइट ब्लू कलर का थ्री पीस पहने नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को काफी स्टाइलिश तरीके से बांधा है| इस लुक में एक्ट्रेस ने सटल मेकअप किया और रेड कलर की लिपशेड कैरी की|

अवनीत कौर ने इस लुक में व्हाइट कलर की हील्स पहनी| एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को व्हाइट हैंड बैग के साथ कंप्लीट किया| अवनीत कौर का अब ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

About Post Author