पर्पल साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह ने लुटाया प्यार

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं| एक्ट्रेस अपने लुक से भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं| दीपिका काफी समय से अपने मैटरनिटी लुक्स की वजह से चर्चा में हैं| बीती शाम एक्ट्रेस साड़ी पहनकर अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में पहुंची थीं| जिसकी तस्वीरें दीपिका पादुकोण ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं|

दीपिका पादुकोण

अनंत राधिका के संगीत सेरेमनी में दीपिका पादुकोण पर्पल कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं| एक्ट्रेस ने गले में व्हाइट कलर का चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयरिंग्स कैरी किए थे|

क्यूट बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

दीपिका की साड़ी में गोल्डन हैवी वर्क हुआ था जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं| दीपिका ने फोटोज में अपने बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया| फैन्स एक्ट्रेस के लुक को खूब पसंद कर रहे हैं|

साड़ी में लगीं कमाल

पर्पल साड़ी के साथ दीपिका ने अपना मेकअप ब्राउन शेड में रखा था, जो उनकी पर्पल साड़ी के साथ खूब जच रहा था| दीपिका ने डार्क आई-मेकअप के साथ ब्राउन नैचुरल लिपशेड कैरी किया था|

दीपिका का वर्कफ्रंट

दीपिका की फोटो पर उनके पति एक्टर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है एक्टर ने लिखा,  ‘हाय! मेरा खूबसूरत बर्थडे गिफ्ट| आई लव य|.’ बता दें, आज यानी 06 जुलाई को रणवीर सिंह अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – हार्दिक पंड्या के सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुईं नताशा स्टेनकोविक, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा ये

About Post Author