पाकिस्तान में मिली ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी, एक्ट्रेस से तुलना पर भड़कीं, बयान आया सामने

KNEWS DESK- बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में होती है| उनकी खूबसूरती के सभी दीवाने हैं हां लेकिन उनकी एक हमशकल अब पकिस्तान में मिली है| एक्ट्रेस की कार्बन कॉपी का नाम कंवल चीमा है| जिन्हें देख लोग उनकी तुलना ऐश से कर रहे हैं| ये सुन कंवल चीमा भड़कीं हैं और उन्होंने इस पर अपनी राय भी दी|

कंवल चीमा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं| जिसे देख सभी लोग दंग रह गए कि कोई कैसे इतना एक जैसा दिख सकता है| वहीं, अब एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है| जिसमें पाकिस्तानी बिजनेसवुमन कंवल चीमा पत्रकार से बात कर रही हैं| जहां पर सब लोग उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं| जिस पर कंवल भड़क जाती हैं| उनके इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया| जिसके बाद अब अचानक से उन्होंने अपने बोल बदल दिए|

अब पाकिस्तानी ऐश्वर्या राय ने X पर लिखा, मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे ऐश्वर्या पसंद नहीं है, असल में, मैं एक फैन हूं! मैंने सिर्फ इतना कहा कि मुझे उनसे तुलना पसंद नहीं है| वो एक बेहद निपुण महिला हैं और उनकी तुलना किसी से करना भी उनके लिए फेयर नहीं है| मैं किसी और की कॉपी बनने के बजाय खुद का बेस्ट वर्ज़न बनना पसंद करूंगी|

About Post Author