जरूरतमंद की मदद करते नजर आए बॉबी देओल, वीडियो देख एक्टर के दीवाने हुए फैंस

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं| बॉबी देओल के आए दिन वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं| अभी हाल ही में बॉबी देओल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें फैंस ने बॉबी देओल के साथ सेल्फी लेने के लिए एक्टर को ही दबा दिया था| अब इसके बाद बॉबी देओल का नया वीडियो सामने आया है| वीडियो में बॉबी देओल ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे सारे फैंस एक्टर की तारीफ कर रहे हैं| बॉबी देओल का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

बॉबी देओल का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर का एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है| वीडियो में बॉबी देओल ब्लैक शर्ट पहने नजर आए| इस लुक में बॉबी देओल बेहद हैंडसम लग रहे थे लेकिन एक्टर के लुक से ज्यादा उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया| इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉबी देओल एक जरूरतमंद की मदद करते नजर आए| बॉबी देओल ने अपने इस काम से फैंस का दिल जीत लिया है| इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं| साथ ही एक्टर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं|

एक्टर बॉबी देओल के इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आप असली लॉर्ड है| दूसरे यूजर ने लिखा कि आपका दिल बहुत प्यारा है बॉबी देओल| इसी तरह और यूजर्स भी वीडियो पर अपनी राय दे रहे हैं|

About Post Author