‘ब्लैक’ फेम आयशा कपूर ने बॉयफ्रेंड संग की शादी, दिल्ली में हुई ग्रैंड वेडिंग

KNEWS DESK –   साल 2005 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में एक छोटी बच्ची ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया था। इस किरदार को निभाने वाली आयशा कपूर थीं, जिन्होंने महज 10 साल की उम्र में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लाखों दिल जीत लिए। अब 30 साल की उम्र में आयशा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड एडम ओबेरॉय से शादी कर ली है।

दिल्ली में हुई ग्रैंड वेडिंग

आयशा कपूर और एडम ओबेरॉय की शादी दिल्ली में हुई, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए। आयशा ने अपनी शादी में हल्के गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जबकि एडम ने पेस्टल शेरवानी और गुलाबी पगड़ी में शाही अंदाज अपनाया।

fallback

उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शादी की कुछ झलकियां साझा की हैं, जिनमें उनके चेहरे पर नई जिंदगी की खुशी साफ झलक रही है।

फिल्मों से दूरी और नया करियर

फिल्म ‘ब्लैक’ में अपने शानदार अभिनय के बाद आयशा कपूर ने 2009 में आई फिल्म ‘सिकंदर’ में भी काम किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। अब वह इंटीग्रेटिव न्यूट्रीशन हेल्थ कोच के रूप में काम कर रही हैं।

आयशा का जन्म और परवरिश ऑरोविल, तमिलनाडु में हुई है। उनके पिता दिलीप कपूर फेमस लक्जरी ब्रांड ‘हाइडडिजाइन’ के फाउंडर हैं।

फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बावजूद आयशा कपूर एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली थीं। उन्हें शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत भी थे। लेकिन अफसोस, यह फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाई और इस वजह से आयशा का यह सपना अधूरा रह गया।

फिर से फिल्मों में वापसी?

फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद 2022 में आयशा कपूर ने बॉलीवुड में अपनी वापसी की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि वह ‘हरी का ओम’ नाम की फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हालांकि, फिल्मों से दूर रहने के बावजूद आयशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अपने फैंस के साथ लाइफस्टाइल, फिटनेस और ट्रैवल से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है और लोग अब उनकी बॉलीवुड वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.