रणवीर अल्लाहबादिया संग ब्रेकअप की ख़बरों के बीच निक्की शर्मा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लड़कियों को किया सतर्क

KNEWS DESK –  ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में चर्चा में आए रणवीर अल्लाहबादिया की पर्सनल लाइफ भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले उनके और पॉपुलर एक्ट्रेस निक्की शर्मा के रिलेशनशिप में होने की खबरें आई थीं। लेकिन इससे पहले कि यह रिश्ता ऑफिशियल होता, अलगाव की खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, दोनों की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच अब निक्की शर्मा का एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है, जिसने एक बार फिर उनके रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लड़कियों को सतर्क करती दिखीं निक्की शर्मा

निक्की शर्मा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से अक्सर फैंस का ध्यान खींचती हैं। उन्होंने पहले भी कई बार ब्रेकअप का हिंट दिया है। अब एक बार फिर निक्की ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जो उनके रिलेशनशिप को लेकर बड़े संकेत देता है। ऐसा लग रहा है कि वह अन्य लड़कियों को सतर्क करते हुए अपनी कहानी बयां कर रही हैं।

इस वीडियो में निक्की शर्मा कार में बैठी हुई हैं और स्माइल कर रही हैं। हालांकि, असली चर्चा उनके कैप्शन को लेकर हो रही है, जो उनके रिश्ते में आई दरार की ओर इशारा कर रहा है। निक्की ने लिखा है, वैसे उसकी फीमेल फ्रेंड्स, उसकी फेल्ड टॉकिंग स्टेज हैं। जागते रहो लेडीज! इसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि वह संकेत दे रही हैं कि लड़कों की फीमेल फ्रेंड्स, सिर्फ दोस्त नहीं होतीं।

कैप्शन में मारा ताना?

इसके अलावा, निक्की ने मजाकिया लहजे में आगे लिखा, वो सिर्फ एक दोस्त है! अक्सर लड़के अपनी फीमेल फ्रेंड्स को “बस एक दोस्त” कहकर अपने पार्टनर को समझाने की कोशिश करते हैं। निक्की का यह कैप्शन साफ तौर पर तानात्मक अंदाज में लिखा गया है।

फैंस लगा रहे हैं कयास

निक्की शर्मा के इस पोस्ट के बाद फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक मजाकिया पोस्ट है, जबकि कुछ लोगों को लग रहा है कि यह रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर एक बड़ा इशारा है।एक फैन ने कमेंट किया, क्या सच में ब्रेकअप हो गया? दूसरे फैन ने लिखा, इसका मतलब ये है कि रणवीर की फीमेल फ्रेंड्स की सच्चाई कुछ और है? एक और यूजर ने कहा, “लड़कियों, अब संभल जाओ!

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.