अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्सर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होते रहते हैं| इस बार अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आये हैं| आपको स्टार्स की तस्वीरें दिखाते हैं|

 

अक्षय कुमार ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट चेक ट्रेंच और ग्रे डेनिम पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को शेड्स और स्नीकर्स से पूरा किया। उन्हें हाल ही में अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में बार टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा के साथ देखा गया था।

वहीं, डिंपल कपाड़िया ने व्हाइट फ्लोरल ट्रेंच, ब्लू डेनिम पैंट और हील्स के साथ ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी थी।
उन्होंने अपने लुक को शेड्स और ब्लैक टोट बैग से कंप्लीट किया। उन्हें बार राधिका मदान और ईशा तलवार के साथ “सास, बहू और फ्लेमिंगो” में देखा गया था। इस सीरीज का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं। शमिता शेट्टी ने ब्लैक जैकेट, ब्लैक पैंट, व्हाइट-ब्लैक शूज और चश्मे के साथ व्हाइट टैंक टॉप पहना था। उन्होंने मैटेलिक रंग का स्लिंग बैग भी कैरी किया था।

उनके काम की बात करें तो शमिता पिछली बार सुश्रुत जैन के डायरेक्शन में बनी फिल्म “द टेनेंट” में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें – रुड़की में लू का कहर, पांच बच्चों समेत 11 लोग सरकारी अस्पताल में भर्ती

About Post Author