सोहेल खान के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए अबराम, किंग खान के बेटे की क्यूटनेस ने जीता फैन्स का दिल

KNEWS DESK –  सोहेल खान ने अपने बेटे योहान के बर्थ डे पर रेस्टोरेंट में एक पार्टी रखी| जिसमें उन्हें बेटे के स्कूल फ्रेंड्स के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से भी कुछ दोस्त शामिल हुए थे। इस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे अबराम भी शामिल हुए| इस दौरान अबराम का एक वीडियो सामने आया जिसे देखकर फैन्स उनपर फ़िदा हो गए हैं|

योहान की बर्थ डे पार्टी 

सोहेल खान ने अपने बेटे योहान के बर्थ डे पर एक पॉश रेस्टोरेंट में पार्टी रखी| इस पार्टी में योहान के दोस्त और शाहरुख खान के बेटे अबराम भी शामिल हुए| अबराम खान इस पार्टी में ब्लैक और व्हाइट के कॉम्बिनेशन आउटफिट पहने दिखाई दिए|

योहान की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए अबराम

अबराम और योहान अच्छे दोस्त हैं| वो योहान के पिछले बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुए थे| और इस बार भी वो पार्टी में नजर आये| यही नहीं सोहेल खान खुद उन्हें कार तक छोड़ने आये| वहीं शाहरुख खान का सलमान खान और उनकी फैमिली से भी अच्छा प्रोफेशनल रिलेशन है|

सामने आये वीडियो में अबराम को कार में अमृता अरोड़ा के बेटे के साथ देखा जा सकता है| यही नहीं वो कार में बैठे वो कार में बैठे पैप्स को हाय कहकर वेव भी करते देखे गए| अबराम की क्यूटनेस की लोगों ने जमकर तारीफ की|

योहान की बर्थडे पार्टी में अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा संग शामिल हुए थे| दोनों का एक वीडियो सामने आया जिसमें अरबाज खान शूरा का हाथ पकडे नजर आये|

यह भी पढ़ें – आलिया भट्ट ने स्टोरी टेलिंग की दुनिया में रखा कदम, एक्ट्रेस की पहली बुक हुई लॉन्च

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.