शादी के 14 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा को सताई घर की याद, विदाई की फोटोज शेयर कर हुईं इमोशनल

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के 14 दिन बाद अपनी विदाई की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं| इन फोटोज में पिता शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर मायूसी और मां पूनम सिन्हा की आंखों में आंसू हैं| इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने एक इमोशनल मैसेज लिखा है|

सोनाक्षी सिन्हा ने 14 बाद शेयर की विदाई की तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर ली है| एक्ट्रेस ने सिविल मैरिज की है| जिसके बाद कपल ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन पार्टी दी है| जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे| वहीं अब शादी के 14 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी विदाई की तस्वीरें शेयर की हैं|

शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर विदाई की फोटोज शेयर की हैं| फोटोज शेयर करते हुए सोनाक्षी ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा- ”शादी में जब मां को अहसास हुआ कि अब मैं घर से बाहर जा रही हूं तो वह रोने लगीं| मैंने उनसे कहा कि ‘मां, चिंता मत करो… जुहू से बांद्रा सिर्फ 25 मिनट की दूरी पर है|”

सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा इमोशनल मैसेज

सोनाक्षी ने आगे लिखा कि आज उनकी कुछ ज्यादा ही याद आ रही है इसलिए मैं खुद कह रही हूं आशा है कि रविवार को घर पर सिंधी करी बनाई जाएगी| जल्द ही मिलते हैं… जूम जूम जूम|

मां पूनम की आंखों से छलके आंसू

इस फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर बेटी से बिछड़ने का गम साफ झलक रहा है| हालांकि, इन फोटोज में स्प्नाक्षी के भाई लव और कुश नजर नहीं आ रहे हैं|

यह भी पढ़ें – दिल्ली के छात्र की बागपत में अपहरण के बाद हत्या, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

About Post Author