सितंबर में ऋचा चड्डा और अली फजल बंधेंगे विवाहित बंधन में

ऋचा चड्डा और अली फजल सितंबर 2022 में शादी करने वाले हैं। ये खबर सोशल मीडिया पे काफी वाइरल हो रही है। खबर में आ रहा है की शादी के बाद दोनों दिल्ली और मुंबई में भव्य रीसेप्शन आयोजित करेंगे।

ऋचा चड्डा और अली पहली बार 2012 में फुकरे फिल्म के सेट पे मिले थे, इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ने लगी। 7 वर्षों तक डेट करने के बाद अली ने 2019 में ऋचा को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद वो अब 2022 में शादी करने जा रहे हैं। पहले वो 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना के कारण उन्होंने इसे टाल दिया था।

इससे पहले शादी पोस्पोन होने की वजह से ऋचा ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया था, उन्होंने कहा था, ‘जब भी हम शादी के बारे में सोचते, कोरोना का एक नया वैरीएंट आ जाता था। हमने 2020 में कई चीजों को बुक कर लिया था लेकिन तभी पहली लहर आई। इसके बाद लॉकडाउन लगा और सभी चीजे रुक गई। पिछले वर्ष हमने फिर शादी की बात शुरू की और दूसरी लहर आ गई जो की बहुत दुख की बात है।’

अली फजल और ऋचा चड्डा ने 5 वर्ष तक अपने रिश्ते को छिपाये रखा था, हालांकि की बाद में उन्होंने इसे सार्वजनिक किया और अब शादी करने जा रहे हैं।

About Post Author