UP by-election: भाजपा ने यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की घोषणा की, करहल सीट से अनुजेश यादव को बनाया उम्मीदवार

KNEWS DESK – उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सात विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने करहल सीट पर अनुजेश यादव को प्रत्याशी के रूप में नामित किया है।

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हासिल की थी जीत 

दरअसल करहल विधानसभा सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी, लेकिन सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस लिहाज से यह सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अन्य सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार 

भाजपा ने अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए हैं जिनमें कुदर की सीट पर रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर सीट पर सुरेंद्र दिलेर, फूलपुर विधानसभा सीट पर दीपक पटेल, कटेहरी सीट पर धर्मराज निषाद, मझवां विधानसभा सीट पर सुचिस्मिता मौर्या को प्रत्याशी बनाया गया है।

सपा के साथ इंडिया गठबंधन का फैसला

इस बीच, विपक्षी दल सपा ने घोषणा की है कि इंडिया गठबंधन के तहत सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। हाल ही में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत के बाद इस पर सहमति बनी है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.