सर्दियों में स्वास्थ्य का खजाना, जानें एक्सपर्ट से आंवला खाने का सही तरीका, फायदे और पोषक तत्व

KNEWS DESK- सर्दियों के आते ही मौसमी फलों में आंवला सबसे खास माना जाता है। इसे विटामिन C का प्राकृतिक और सबसे मजबूत स्रोत कहा जाता है। यही वजह है कि भारतीय घरों में इसे चटनी, अचार, मुरब्बा, कैंडी और जूस के रूप में बड़े शौक से खाया जाता है। सोशल मीडिया पर लोग इसे जूस के शॉट्स बनाकर या क्यूब्स के रूप में फ्रीज़ करके रोज पीने की सलाह भी देते हैं।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या आंवला को चबाकर खाना ज्यादा फायदेमंद है या इसका जूस पीना? साथ ही, इसके पोषक तत्व और शरीर को होने वाले फायदे क्या हैं? आइए जानते हैं।

आंवला: सदियों से उपयोग की जाने वाली प्राकृतिक औषधि

आयुर्वेद में आंवला को ‘दिव्य फल’ कहा गया है। यह त्रिफला का प्रमुख हिस्सा होता है और कई तरह की बीमारियों के लिए प्राकृतिक औषधि के रूप में इस्तेमाल होता आया है। इसके नियमित सेवन से शरीर को अद्भुत फायदे मिलते हैं।

आंवला में पाए जाने वाले पोषक तत्व

वेबएमडी के अनुसार, आंवला में निम्न तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

  • विटामिन C (सर्वाधिक)
  • विटामिन A
  • विटामिन E
  • आयरन
  • कैल्शियम
  • प्रोटीन
  • फाइबर
  • एंटीऑक्सीडेंट्स
  • प्लांट-बेस्ड कंपाउंड (फाइटोन्यूट्रिएंट्स)

वेबएमडी के अनुसार, आंवला में निम्न तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

आंवला कैसे खाना सबसे फायदेमंद?

जयपुर की नैचुरोपैथी और आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, आंवला को चबाकर खाना जूस पीने से ज्यादा फायदेमंद है।

इसके पीछे कारण—

मुँह की लार पाचन सुधारती है

जब हम आंवला को चबाते हैं, तो लार इसमें मिलकर इसे अधिक आसानी से पचने योग्य बना देती है।

दांतों, मसूड़ों और जबड़ों की एक्सरसाइज

चबाने से ओरल हेल्थ भी सुधरती है और चेहरे की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं।

नेचुरल फाइबर मिलता है

जूस में फाइबर कम हो जाता है, जबकि कच्चा आंवला खाने से शरीर को पूरा पोषण मिलता है।

आंवला के अद्भुत फायदे

त्वचा को बनाए यंग और ग्लोइंग

हेल्थलाइन के अनुसार, आंवला में मौजूद विटामिन C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा को डैमेज होने से बचाता है,
कोलेजन बढ़ाता है,झुर्रियों को कम करता है इससे त्वचा नैचुरली यंग और रिफ्रेश्ड दिखती है।

बालों को बनाए मजबूत और घना

आंवला सदियों से बालों की मजबूती के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके फायदे हेयर ग्रोथ बढ़ती है, बालों की जड़ें मजबूत होती हैं,डैंड्रफ और हेयर फॉल कम होता है, चमक बढ़ती है। इसे खाया भी जा सकता है और बालों में लगाया भी जा सकता है।

इम्यूनिटी बूस्टर

आंवला में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है। सर्दियों में इसका सेवन ठंड-जुकाम से बचाता है और शरीर को मजबूत बनाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, आंवला आंखों की कोशिकाओं के माइटोकॉन्ड्रियल स्वास्थ्य को सुधारता है।
एज-रिलेटेड आंखों की समस्याओं से बचाता है। दृष्टि शक्ति को बेहतर करता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन A आंखों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

आंवला सर्दियों का ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य का बेहद बड़ा खजाना है। इसे चबाकर खाना जूस पीने से ज्यादा लाभ देता है, क्योंकि यह पाचन, ओरल हेल्थ और संपूर्ण पोषण में बेहतर रूप से काम करता है।

इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं, त्वचा को यंग रख सकते हैं, बालों को मजबूत बना सकते हैं और आंखों की सेहत को भी सुधार सकते हैं। सर्दियों में इसे रोजाना किसी न किसी रूप में जरूर खाएं और स्वस्थ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *