राजस्थान के पुस्तकालयों में अब निशुल्क पढ़ सकेंगे छात्र,मुख्यमंत्री अशोक ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

KNEWS DESK…. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के 14 हजार 970 महात्मा गांधी पुस्तकालयों व वाचनालयों में समाचार पत्र-पत्रिका उपलब्ध कराने के लिए 8.98 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

दरअसल आपको बता दें कि अशोक गहलोत की इस स्वीकृति से आमजन समाचार पत्र-पत्रिकाओं को निशुल्क पढ़ सकेंगे। जिससे विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपने सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी को सुदृढ़ कर सकेंगे और जन सामान्य में पढ़ने की रुचि विकसित हो सकेगी। इसके साथ ही पुस्तकालय एवं वाचनालय में पाठक महात्मा गांधी के जीवन एवं मूल्यों पर उपलब्ध साहित्य और अन्य अध्ययन सामग्री का अध्ययन कर गांधी दर्शन से जुड़ सकेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष भी महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय के लिए 8.98 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे।राज्य के सरकारी पशु चिकित्सालयों में विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण एवं मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4.80 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। गहलोत की इस स्वीकृत राशि से चिकित्सालयों में सोनोग्राफी मशीनए एक्स-रे मशीन एवं ट्रेविस आदि उपकरण क्रय किए जाएंगे।

About Post Author