शेख हसीना का अमेरिकी वीजा रद्द, कुछ दिन और भारत में रुक सकती हैं बांग्लादेश की पूर्व PM !

KNEWS DESK- बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के बीच शेख हसीना भारत के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचीं| फिलहाल हसीना वहीं एक स्पेशल गेस्ट हाउस में रुकी हैं| दरअसल, पहले शेख हसीना भारत में थोड़ी देर रुककर लंदन जाने वाली थीं लेकिन अब उनका प्लान बदल गया है| उनकी लंदन यात्रा के लिए हसीना की ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ चर्चा चल रही है| उनकी औपचारिक शरण अनुरोध पर कार्रवाई की जा रही है| शेख हसीना की ब्रिटेन में शरण की स्थिति पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया| वहीं अमेरिका ने भी शेख हसीना का वीजा रद्द कर दिया है| ऐसे में वो वहां भी नहीं जा सकती हैं|

ब्रिटेन के गृह विभाग के अनुसार, शरण लेने के लिए शेख हसीना को सबसे पहले उस देश में शरण का दावा करना चाहिए, जहां वो सबसे पहले पहुंची हैं| ब्रिटेन के मुताबिक, यही सुरक्षा का सही रास्ता है| इस वजह से उनका UK में शरण अनुरोध अभी भी अटका हुआ है| लेकिन उनकी बहन और भतीजी ( शेख रेहाना, ट्यूलिप सिद्दीक) जो ब्रिटेन की निवासी हैं, उनके शरण अनुरोध के लिए सबसे मजबूत बिंदु हैं|

बांग्लादेश की सियासत में भूचाल, पीएम Sheikh Hasina ने दिया इस्तीफा, बहन के साथ पहुंची भारत| Zee Business Hindi

US ने रद्द किया शेख हसीना का अमेरिकी वीजा

US ने शेख हसीना का अमेरिकी वीजा रद्द कर दिया| कहा जा रहा है कि अपने सत्ता के दौरान अमेरिका और बांग्लादेश के बीच संबंध अच्छे नहीं थे| इस वजह से शेख हसीना को ऐसी परेशानी हो रही है| बता दें कि शेख हसीना ने अमेरिका को बेस बनाने के लिए आइलैंड भी नहीं दिया था| इन्हीं सब कारणों की वजह से शेख हसीना भारत से बाहर नहीं जा पा रही हैं|

कहा जा रहा है कि बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना कुछ दिन और भारत में रुक सकती हैं| वहीं भारत सरकार का कहना है कि शेख हसीना जब तक चाहें भारत में रह सकती हैं, वो अपना प्लान खुद तय करें| भारत सरकार ने शेख हसीना को उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है| बता दें, भारत सरकार ने बांग्लादेशी सुरक्षाबलों से वहां मौजूद भारतीयों की सुरक्षा करने के लिए भी कहा है|

About Post Author