PPP मॉडल पर सात बस स्टेशनों का होगा विकास… योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

KNEWS DESK, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट की बैठक बुधवार शाम को मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई। इस बैठक में कुल 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसकी जानकारी राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार सुबह आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

पीपीपी मॉडल पर सात बस स्टेशनों का होगा विकास

कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सात बस स्टेशनों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इन बस स्टेशनों को अब पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। यह बस स्टेशनों की भूमि अन्य विभागों से लीज पर ली गई है और इनका विकास 90 वर्षों के लिए लीज पर किया जाएगा।

विकसित किए जाने वाले सात बस स्टेशनों की सूची इस प्रकार है:

  1. कौशाम्बी (गाजियाबाद) बस स्टेशन
  2. गाजियाबाद बस स्टेशन
  3. डिपो कार्यशाला अमौसी (लखनऊ)
  4. बुलन्दशहर बस स्टेशन (नई भूमि)
  5. डिपो कार्यशाला, टायर शॉप एवं रिक्त भूमि साहिबाबाद (गाजियाबाद)
  6. नोएडा बस स्टेशन
  7. फाउन्ड्रीनगर बस स्टेशन/डिपो कार्यशाला (आगरा)

यूपी 112 के लिए 469 नए वाहन होंगे खरीदे

कैबिनेट की बैठक में यूपी 112 सेवा के निर्बाध संचालन के लिए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने 469 पुराने वाहनों की जगह 469 नए वाहनों की खरीद का प्रस्ताव मंजूर किया है। इसके लिए 43 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इसमें चार पहिया वाहनों के साथ-साथ दो पहिया वाहनों की भी खरीद की जाएगी।

नई आबकारी नीति में बदलाव

कैबिनेट की बैठक में आबकारी नीति में भी बदलाव किया गया है। नई नीति के तहत अब शराब की दुकानों को ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से लाइसेंस दिए जाएंगे। इससे शराब के लाइसेंस वितरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद थे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस लोकभवन मीडिया सेंटर में आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें- संगम विहार में चुनावी हिंसा: AAP और BJP के प्रत्याशी पुलिस के सामने भिड़े, 7 लोग घायल

About Post Author