संजय सिंह का बड़ा आरोप, कहा- एलजी महिलाओं के यौन शोषण करने वालों का कर रहे संरक्षण

KNEWS DESK-  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा के एलजी के संरक्षण में एक महिला डॉक्टर का शोषण पिछले डेढ़ साल से हो रहा है। उनका आरोप है कि उपराज्यपाल शोषण करने वाले चिकित्सा अधीक्षक को बचा रहे हैं और पीड़ित महिला के खिलाफ जांच करा रहे हैं।

महिला डॉक्टर का शोषण

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल को ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार इस उद्देश्य से दिया है कि वे महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों का संरक्षण कर सकें। उन्होंने कहा, “इस मामले में चार महीने बाद आंतरिक जांच समिति बनाई जाती है। जिस पीड़ित महिला ने यौन शोषण की शिकायत की और सबूत दिए, उसी महिला डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई।”

जांच की गंभीरता

संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में मई महीने के दौरान हुई जांच में यौन शोषण के आरोप सही पाए गए थे, लेकिन एलजी ने आरोपी चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या भाजपा ने अपने एलजी और स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार को केवल इसलिए नियुक्त किया है ताकि वे महिला डॉक्टर का यौन शोषण करने वाले एमएस को बचाएं?”

कोलकाता जैसी घटना का डर

संजय सिंह ने चेतावनी दी कि क्या उपराज्यपाल को कोलकाता जैसी घटना का इंतजार है? उन्होंने आरोप लगाया कि जिस चिकित्सा अधीक्षक पर यौन शोषण के आरोप हैं, उसके ऊपर और भी ऐसे आरोप लगे हैं, लेकिन एलजी और स्वास्थ्य सचिव उसे बचा रहे हैं। पीड़ित महिला के साथ अन्याय करने के बाद, जब उसने एमएस पर आरोप लगाए, तो उसका तबादला कर दिया गया।

ये भी पढ़ें-  ऐश्वर्या राय ने तलाक की अफवाहों पर लगाया विराम, एक्ट्रेस ने ससुर अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर शेयर किया खास पोस्ट

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.