बदायूं में गरजे राजनाथ सिंह, कांग्रेस और सपा पर जमकर कसा तंज, जानें क्या कुछ कहा…

रिपोर्ट- रितेश चौहान

उत्तर प्रदेश- बदायूं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक विशाल जनसभा को संबोधित किया| इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि लोग आने वाले दिनों में पूछेंगे सपा क्या होती है तो बच्चे कहेंगे यह तो समाप्त हो चुकी पार्टी| वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा आने वाले 10 सालों में कांग्रेस देश से ऐसे गायब हो जाएगी जैसे पृथ्वी से डायनासोर गायब हो गए|

केंद्रीय रक्षा मंत्री बदायूं के दातागंज के गनगोला इंटर कॉलेज के मैदान में आंवला लोकसभा सीट से प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप व बदायूं लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे थे| इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा- भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है| आज भारत को सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है| अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद ऊंचा हुआ है| दुनिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि 21वीं सदी किसी की है तो वह भारत की है| भारत की सीमाओं का सवाल है तो आपने पहले की सरकारों में भी काम करते देखा| भारत का रक्षामंत्री होने के नाते विश्वास दिलाने आया हूं कि भारत की सीमा सुरक्षित है| पाकिस्तान से कोई आतंकवादी आकर नापाक कोशिश करेगा तो हम इस पार भी मार सकते हैं और उस पार जाकर भी मार सकते हैं|

राजनाथ सिंह ने कहा- हमने 25 करोड़ लोगों की गरीबी खत्म की है| उन्होंने कहा कि चाहे नेहरू प्रधानमंत्री रहे हों चाहे इंदिरा गांधी रही हों या राजीव गांधी और मनमोहन सिंह सभी ने गरीबी समाप्त करने की बात की लेकिन जब से मोदी प्रधानमंत्री बने तब से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर किया है| साल 2004 में हमारा देश धन दौलत के मामले में भारत 11वें स्थान पर खड़ा था| 2014 में भी 11वें स्थान पर था, जबकि मोदी के पीएम बनने के बाद अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है| दुनिया की वित्तीय संस्थाएं 2027 तक तीसरी आर्थिक शक्ति भारत बनेगा|

मंच से बोलते हुए राजनाथ सिंह ने भ्रष्टाचार पर कहा, राजीव गांधी ने कहा था कि मैं दिल्ली से 100 पैसे भेजता हूं तो जनता तक 13 पैसे पहुंचते हैं| आज नरेंद्र मोदी के टाइम में दिल्ली से 100 पैसे चलता है तो पूरा 100 पैसा जनता तक पहुंचता है| सरकार कैसे चलती है, यह हुनर किसी के पास है तो वो भाजपा के पास है| 10 सालों में हमारी पार्टी पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है| कोरोना पर पीएम ने वैज्ञानिकों से सीधी बात की, उनका हौसला बढ़ाया और वैक्सीन तैयार करने को कहा| देश के वैज्ञानिकों ने करिश्मा कर दिया| भारत ऐसा देश है, जिसमें हर व्यक्ति को दो से तीन डोज लगी| अमेरिका में भी दावा नहीं किया जा सकता कि सभी को दो टीके लगे हैं| हमारे वैज्ञानिकों ने टीका तैयार किया और दुनिया के 100 देशों को वैक्सीन मुहैया करने का काम किया|

About Post Author