लाल चौक में राहुल गाँधी ने तिरंगा फ़हराकर किया भारत जोड़ो यात्रा का समापन

के न्यूज़\कश्मीर- राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम दौर में कश्मीर में चल रही है। सोमवार को इसका समापन होगा। बता दे की आज रविवार को राहुल गांधी दोपहर 12 बजे श्रीनगर स्थित लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। कांग्रेस पार्टी ने जानकारी दी जिसके अनुसार, “आज भारत जोड़ो यात्रा पंथा चौक से आगे बढ़ेगी और सोनवार चौक पर विराम होगा। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे श्रीनगर की लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे।”

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा गया, “एक पदयात्रा…कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर – दिलों को जोड़ने के लिए… असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है…जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है।”

आपको बता दे की लाल चौक के इतिहास में हमारा तिरंगा एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है आज से  31 साल पहले मुरली मनोहर जोशी और हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 जनवरी 1992 को लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। साल 1992 में नरेंद्र मोदी जब बीजेपी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी की टीम का हिस्सा थे। मुरली मनोहर जोशी के साथ तब नरेंद्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। तब बीजेपी के तिरंगा फहराने के ऐलान के बाद से ही पूरी कश्मीर घाटी में तनावपू्र्ण स्थिति पैदा हो गई थी।

तब अलगाववादियों की तरफ से ऐलान हुआ था कि वो ऐसा नहीं होने देंगे | बीजेपी की इस यात्रा के पूरी होने से पहले ही आतंकवादियों ने पुलिस मुख्यालय पर ग्रेनेड अटैक किया था। इस अटैक में तब के पुलिस महानिदेशक जेएन सक्सेना घायल हो गए थे। कहा ये भी जाता है कि जब मुरली मनोहर जोशी, नरेंद्र मोदी और उनकी टीम ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था तब आतंकियों ने हरकत करने की भरपूर कोशिश की थी लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे।

चलिए अब ये तो आने वाले लोकसभा के चुनाव में ही पता चलेगा की राहुल गाँधी की यर भारत जोड़ो यात्रा कितनी प्रभावी शामिल होती है|

 

About Post Author