लोकसभा चुनाव 2024: सातवें और आखिरी चरण में इन 57 सीटों पर होगी वोटिंग, देखें लिस्ट…

KNEWS DESK- देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं। 6 चरणों के मतदान कराए जा चुके हैं और 7वें चरण का मतदान 1 जून को होगा। सातवें और आखिरी चरण में 7 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इस फेज में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं।  कुल उम्मीदवारों में से 328 पंजाब से, 144 उत्तर प्रदेश से, 134 बिहार से, 66 ओडिशा से, 52 झारखंड से, 37 हिमाचल प्रदेश और 4 चंडीगढ़ से हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब में कुल 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल में 9 सीटें, बिहार में 8, ओडिशा में 6, हिमाचल प्रदेश में 4 सीटें, झारखंड में 3 सीटें और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक सीट के लिए आखिरी चरण में वोटिंग होगी।

इन 57 सीटों पर होगी वोटिंग-

यूपी (13)- वाराणसी, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोषी, गाजीपुर, बलिया, सलीमपुर, चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज।

पंजाब (13)- गुरदासपुर, अमृतसर, खदूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, भठिंडा, संगरूर, पटियाला।

पश्चिम बंगाल (9)–  बारासत, बसीरहाट, डायमंड हार्बर, दमदम, जयनगर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, मथुरापुर।

बिहार (8)- आरा, बक्सर, काराकट, जहांनाबाद, नालंदा, पटना साहिब, पाटलीपुत्र, सासाराम।

ओडिशा (6)- ओडिशा (06): मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर।

हिमाचल प्रदेश (4)– मंडी, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर।

झारखंड (3)- दुमका, गोड्डा, राजमहल।

चंडीगढ़- चंडीगढ़

ये भी पढ़ें-  गर्मियों में बालों का रखें खास ध्यान, दिखेंगे घने और चमकदार, इस तरह करें देखभाल

About Post Author