लोकसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र की 11 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 42.63% हुई वोटिंग

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान 7 मई यानी आज सुबह 7 बजे से जारी है| महाराष्ट्र की 11 सीटों रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले पर मतदान हो रहा है| चुनाव मैदान में 258 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी| वहीं दोपहर 3 बजे तक के नतीजे आ गए हैं|

महाराष्ट्र की 11 सीटों पर 3 बजे तक हुआ मतदान 

महाराष्ट्र की 11 सीटों रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले पर 3 बजे तक 42.63% मतदान हुआ| चुनावी मैदान में 258 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2.09 करोड़ लोग करेंगे| इसमें 1,07,64,741 पुरुष मतदाता, 1,02,26,946 महिला मतदाता और 929 तीसरे लिंग के मतदाता हैं।

बता दें कि देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है| तीसरे चरण में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं| जो आपकी किस्मत आजमा रहे हैं|  जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर 3 बजे तक हुआ मतदान, जानें अपडेट

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.