Lok Sabha Election Results 2024: 1 बजे तक के रुझान आए सामने, जानें कौन आगे- कौन पीछे?

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए काउंटिंग जारी है। 1 बजे तक के रूझानों में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 1 बजे तक के रुझानों में NDA 299 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं इंडिया ब्लॉक 224 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य भी 20 सीट पर आगे है। बता दें कि इस बार 96.88 करोड़ मतदाताओं में से 64.2 करोड़ मतदाताओं ने वोट देकर रिकॉर्ड बनाया है।

Image

दिल्ली में फिर हो सकती है बीजेपी की जीत!

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को नाचते देखा गया। रुझानों में बीजेपी राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर आगे चल रही है। साल 2019 में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। अमरावती में बीजेपी नवनीत राणा 10344 वोटों के साथ आगे हैं। कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े पीछे हैं। बारामती में 10वें राउंड के बाद सुप्रिया सुले को 48 हजार 365 वोटों की बढ़त मिल गई है।

बिहार-

बिहार की बेगूसराय सीट की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह 17337 वोट से आगे चल रहे हैं। तो वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अबधेश कुमार रॉय पीछे चल रहे हैं। तो भागलपुर सीट की बात करें तो जनता दल (यूनाइटेड) के अजय कुमार मंडल 26318 से आगे चल रहे हैं। तो वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अजीत शर्मा पीछे चल रहे हैं। बात अगर बक्सर सीट की करें तो राष्ट्रीय जनता दल के सुधाकर सिंह 371 वोट से आगे चल रहे हैं तो वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी पीछे चल रहे हैं। गया लोकसभा सीट की बात करें तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रत्याशी जीतन राम मांझी 76408 वोट से आगे चल रहे हैं तो वहीं राष्ट्रीय जनता दल को प्रत्याशी कुमार सर्वजीत पीछे चल रहे हैं।

इस बार कुल 8,360 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई। बात अगर एग्जिट पोल की करें तो एग्जिट पोल में पीएम मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 365 और इंडिया गठबंधन को 145 सीटों का अनुमान हैं। वहीं अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। लोकसभा की 543 सीटों के आज नतीजे घोषित किए जाएंगे। देश में 1,224 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। यहां काउंटिंग शुरू हो चुकी है। मतगणना प्रक्रिया में करीब 22 लाख अधिकारी शामिल हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें-   चुनावी नतीजों से पहले कंगना रनौत ने मां के हाथों से खाई दही- शक्कर, देखें तस्वीरें

About Post Author