Lok Sabha Election Results 2024: 12 बजे तक के रुझानों में बहुमत के पार NDA, देखें हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों पर कौन आगे?

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लिए काउंटिंग जारी है। 12 बजे तक के रूझानों में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 12 बजे तक के रुझानों में NDA 290 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं इंडिया ब्लॉक 230 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य भी 23 सीट पर आगे है। बता दें कि इस बार 96.88 करोड़ मतदाताओं में से 64.2 करोड़ मतदाताओं ने वोट देकर रिकॉर्ड बनाया है।

Image

Image

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघन सिन्हा पीछे चल रहे हैं।

Image

 

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से भाजपा प्रत्याशी  राजीव चन्द्रशेखर 4900 वोटों से आगे हैं और कांग्रेस के शशि थरूर पीछे हैं।

Image

यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट पर राहुल गांधी 1,38,618 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह पीछे हैं।

इस बार कुल 8,360 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई। बात अगर एग्जिट पोल की करें तो एग्जिट पोल में पीएम मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 365 और इंडिया गठबंधन को 145 सीटों का अनुमान हैं। वहीं अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। लोकसभा की 543 सीटों के आज नतीजे घोषित किए जाएंगे। देश में 1,224 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। यहां काउंटिंग शुरू हो चुकी है। मतगणना प्रक्रिया में करीब 22 लाख अधिकारी शामिल हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें-  Lok Sabha Election Results 2024: उत्तराखंड में वोटों की काउंटिंग जारी, सभी पांच लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे

About Post Author