Lok Sabha Election Results 2024: उत्तरप्रदेश में 12 बजे तक के रुझानों में इंडिया गठबंधन आगे, जानें हाई प्रोफाइल सीटों का हाल…

KNEWS DESK- उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था। इस बार सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं बीजेपी ने छोटे- छोटे दलों को एनडीए में शामिल किया। रूझानों में उत्तरप्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। उत्तरप्रदेश में INDIA गठबंधन 42 सीटों से आगे चल रहा है तो वहीं NDA 39 सीटों से आगे चल रही है। वहीं अन्य 01 सीटों पर आगे चल रही है।

Image

 

Image

कन्नोज सीट से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव 35,000 वोटों से आगे चल रहे हैं| वहीं बीजेपी के सुब्रत पाठक पीछे चल रहे हैं|

Image

 

मैनपुरी सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं। इस सीट पर बीजेपी की ओर से जयवीर ठाकुर मैदान में हैं।

Image

उत्तरप्रदेश की रायबरेली सीट से राहुल गाँधी आगे चल रहे हैं| बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह पीछे चल रहे हैं|

Image

लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह 19,000 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस के रविदास मरहोत्रा पीछे चल रहे हैं|

बात करें 2019 की तो इसमें सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन था और कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था| लेकिन गठबंधन के बावजूद सपा-बसपा ज्यादा सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी| जहां गठबंधन ने सिर्फ 15 सीटें जीती थीं, वहीं बीजेपी ने अकेले ही 62 सीटों पर जीत हासिल की थी| वहीं अपना दल (एस) को दो और कांग्रेस को एक सीट मिली थी| वहीं हार के बाद सपा-बसपा का गठबंधन टूट गया था|

About Post Author