Lok Sabha Election Results 2024: उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर, INDIA को 39 पर बढ़त

KNEWS DESK- उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था। इस बार सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं बीजेपी ने छोटे- छोटे दलों को एनडीए में शामिल किया। रूझानों में उत्तरप्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। उत्तरप्रदेश में INDIA गठबंधन 39 सीटों से आगे चल रहा है तो वहीं NDA 34 सीटों से आगे चल रही है। वहीं अन्य 02 सीटों पर आगे चल रही है।

Image

Image

मैनपुरी सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 11 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर बीजेपी की ओर से जयवीर ठाकुर मैदान में हैं।

Image

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरीलाल शर्मा आगे चल रहे हैं। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे चल रही है।

Image

उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा आगे चल रही हैं।

Image

लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कांग्रेस के रविदास मरहोत्रा से आगे चल रहे हैं।

Image

रायबरेली सीट से राहुल गांधी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से आगे चल रहे हैं।

Image

कन्नौज से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी के सुब्रत पाठक से आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  उत्तराखंड: डीएम नैनीताल व कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

About Post Author