कमजोर पड़ा चक्रवात दाना, एनडीआरएफ के डीजी बोले- बड़े नुकसान की खबर नहीं

KNEWS DESK-  चक्रवात दाना के प्रभाव से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तीन राज्यों में इसके प्रभाव से कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है, जिससे 12.5 लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शाम तक यह चक्रवाती तूफान कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल जाएगा।

चक्रवात की दिशा और प्रभाव

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, “चक्रवात दाना धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और आज शाम तक यह गहरे दबाव में बदल जाएगा। हालांकि, बारिश जारी रहेगी और ओडिशा के मयूरभंज, भद्रक, बालासोर और केओन्झार में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।”

पश्चिम बंगाल में स्थिति

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि चक्रवात के दौरान एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। इससे राज्य में चिंता बढ़ गई है।

एनडीआरएफ का अपडेट

एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने चक्रवात दाना की स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया, “आधी रात से शुरू हुई लैंडफॉल प्रक्रिया सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुई। फिलहाल, किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। कुछ जगहों पर पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं हुई हैं, लेकिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। झारखंड और आंध्र प्रदेश पर इसका कोई खास असर नहीं है।” चक्रवात दाना की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश और तेज हवाओं के बीच, प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और नुकसान को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं।

ये भी पढ़ें-   हरविंदर कल्याण बने विधानसभा अध्यक्ष, मनोहर लाल के करीबी कृष्ण मिड्डा बने डिप्टी स्पीकर

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.