कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PM मोदी को बताया रावण,जानिए और क्या-क्या कहा?

KNEWS DESK- राहुल गांधी ने अपनी लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद संसद में पहली बार भाषण दिया है। गांधी ने विपक्ष की तरफ से पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन कई मामलों पर केन्द्र सरकार पर तंज कसा है। तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि मणिपुर में इन लोगों ने पूरे हिंदुस्तान की हत्या की है। इसके अलावा कांग्रेस सासद ने अपने भाषण में उन महिलाओं की कहानी भी बताई है। जिनसे वो अपने मणिपुर दौरे में मिले थे। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा का भी राहुल ने जिक्र किया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत को भारत जोड़ो यात्रा से की है।  लेकिन इसके बाद राहुल गांधी ने मणिपुर पर बोलना शुरू किया राहुल गांधी ने कहा है कि भारत इस देश के लोगों की आवाज है। अगर हम इस आवाज को सुनना चाहते हैं। तो हमें अहंकार को मिटाना पड़ेगा। राहुल ने अपने मणिपुर दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया था। हमारे PM आज तक नहीं गए है। क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैंने मणिपुर शब्द प्रयोग किया लेकिन आज की सच्चाई ये है कि मणिपुर को आपने 2 हिस्सों में तोड़ दिया है। राहुल गांधी ने मणिपुर में राहत शिविरों के अपने दौरे की एक कहानी सुनाते हुए कहा कि मैं मणिपुर में राहत शिविर में गया तो वहां राहत शिविर में एक महिला मिली जिसने बताया कि मेरा एक ही बच्चा था। जिसे मेरी आंखों के सामने गोली मारी है. उस महिला ने बताया कि मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही है। फिर मुझे डर लगा और मैंने अपना घर छोड़ दिया है।  राहुल बोले इसके बाद मैंने उससे पूछा कि आप कुछ तो अपने साथ लाई होगी? उसने अपने बच्चे की फोटो दिखाते हुए कहा कि अब यही मेरे पास बचा है। इसके बाद राहुल ने दूसरी महिला का जिक्र करते हुए बताया कि वो अपना दर्द याद कर मेरे सामने बेहोश होकर गिर गई है।

रावण 2 की सुनता था…मेघनाथ व कुंभकरण…वैसे ही PM मोदी 2 की सुनते हैं…अमित शाह व अडाणी

जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी ने मणिपुर में हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी राजनीति ने सिर्फ मणिपुर को नहीं मारा है। इनकी राजनीति ने हिंदुस्तान को मणिपुर में मारा है। हिंदुस्तान का मर्डर किया है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि जैसा मैंने भाषण के शुरुआत में बोला कि भारत एक आवाज है। भारत हमारी जनता की आवाज है उनके दिल की आवाज है। उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप देश प्रेमी नहीं बल्कि देशद्रोही हैं। आप भारत माता के रखवाले नहीं हो। आप भारत माता के हत्यारे हो। राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान कहा कि रावण 2 लोगों की सुनता था। पहला मेघनाथ और दूसरा कुंभकरण वैसे ही PM मोदी 2 लोगों की सुनते हैं वो हैं अमित शाह और अडाणी लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था। लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था। राम को रावण ने नहीं मारा था। रावण को उसके अहंकार ने मारा था। आप पूरे देश में केरोसिन फेंक रहे हो। आपने मणिपुर में केरोसिन फेंकी और फिर चिंगारी लगा दी है। अब आप हरियाणा में कर रहे हो आप पूरे देश को जलाने में लगे हो।

भारत अहंकार को एक सेकेंड में देता है मिटा

बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि शुरुआत में मेरे दिमाग में था कि अगर मैं रोजाना 10 किमी दौड़ सकता हूं तो 25 किमी क्यों नहीं चल सकता। ये कुछ नहीं है। उस समय की भावना मेरे दिल का अहंकार थी। लेकिन भारत अहंकार को एक सेकेंड में मिटा देता है। 2-3 दिन में मेरे घुटने में दर्द शुरू हो गया। पुरानी चोट थी हर रोज मेरे घुटने में दर्द हो रहा था। इस तरह पहले 2-3 दिनों में जो अहंकार था वो शून्य हो गया। जो हिंदुस्तान को अहंकार से देखना निकला था वो पूरा का पूरा अहंकार गायब हो गया।

About Post Author