‘सुर्खियों में बने रहने की सस्ती तरकीब’, सेंगोल को संसद से हटाने वाली सपा की मांग पर बोले जयंत चौधरी

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र जारी है| नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों के शपथग्रहण और स्पीकर चुनाव के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया| इस दौरान लोकसभा में स्थापित किये गए सेंगोल पर बवाल मच गया है| सपा ने सेंगोल को राजशाही का प्रतीक बताते हुए उसकी जगह संविधान स्थापित करने की मांग की है| वहीं अब इस पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी और सपा पर तंज कसा है|

जयंत चौधरी ने गुरुवार यानी आज समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सेंगोल को संसद से हटाने की उनकी मांग सुर्खियों में बने रहने का एक सस्ता तरीका है| उन्होंने कहा- यह (सेंगोल) अब हमारी संसद का हिस्सा है| यह हमारे इतिहास में समाया हुआ है| RLD नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसदों का यह कदम सनसनीखेज बातें कहने और सुर्खियों में बने रहने का एक सस्ता तरीका है| दरअसल,  समाजवादी पार्टी के सांसद आर के चौधरी ने आज सेंगोल को संसद हटाने की मांग की और इसे लोकतांत्रिक भारत में राजशाही का एक पुराना प्रतीक बताया है|

Sengol का मतलब 'राज दंड'! आरके चौधरी ने कर दी ऐसी मांग कि अब जमकर हो रही बयानबाजी | RK Chaudhary Sengol Controversy

बता दें कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में अनुष्ठान करने के बाद लोकसभा में सेंगोल स्थापित किया था| यह तमिलनाडु से हस्तनिर्मित, सोने की परत चढ़ा हुआ राजदंड है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.