हरियाणा: बीजेपी बड़े जनादेश के साथ राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

KNEWS DESK – हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है, इस बात पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को एक ही चरण में होंगे और नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा, “हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा हरियाणा में तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”

Haryana News: BJP बड़े जनादेश के साथ राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी- CM..

हरियाणा ने हर क्षेत्र में विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छुआ

उन्होंने कहा कि हरियाणा में मौजूदा भाजपा सरकार ने बिना किसी पक्षपात के राज्य में समग्र विकास किया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा ने हर क्षेत्र में विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छुआ है। विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान पार्टी ने “कुछ नहीं” किया। उन्होंने आरोप लगाया, “उन्होंने क्या किया है? वे (विपक्ष) झूठ फैला रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों से कांग्रेस को उसके “झूठ” के लिए सबक सिखाने का आग्रह किया। सैनी ने हरियाणा के मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की। पहलवान विनेश फोगाट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सैनी ने कहा कि भारत आने पर उन्होंने उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ” विनेश फोगाट हमारी बेटी है और हमें उस पर गर्व है।” शनिवार को फोगाट का देश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया और सैकड़ों लोग दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे के बाहर एकत्र हुए और उनके साथ एकजुटता दिखाई। फोगाट को पेरिस ओलंपिक में हार का सामना करना पड़ा था, जहां 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले के दिन उन्हें अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

About Post Author