कांग्रेस के इस अभियान से बढ़ सकती हैं बीजेपी की मुश्कलें

नई दिल्ली, भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस ने एक नए अभियान की तैयारी कर दी है. इस अभियान का नाम है – हाथ से हाथ जोड़ो अभियान . इस अभियान को कांग्रेस करीब दो महीने तक चलाएगी.  शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, सांसद केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस अभियान का लोगो जारी किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ एक ‘चार्जशीट’ भी जारी की।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Congress Leader Jairam Ramesh) ने कहा कि हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताओं पर है। उन्होंने कहा, “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।”

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।

About Post Author