बस्ती : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का बस्ती दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

रिर्पोट : शैलेन्द्र कुमार

बस्ती। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बस्ती पहुंची, उन्होंने मॉडल गांव लेदवा में विकास कार्यों का जायजा लिया. विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर राज्यपाल ने विभागीय योजनाओं के बारे में जाना, लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र और किट वितरण किया.

दरअसल आपको बता दें कि राज्यपाल आनंदी पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री और वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 अभियान को सफल किया। राज्यपाल ने कहा की चंद्रयान-3 अभियान की सफलता में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा। ISRO में पचास प्रतिशत महिलाएं काम कर रही हैं। चंद्रयान-3 अभियान को सफल बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया। हमारे देश के वैज्ञानिक चाहें पुरुष हों या महिलाएं उन्होंने दिन रात काम किया और उनकी मेहनत से आज चंद्रयान-3 चांद पर काम कर रहा है। यह भारत की ताकत है। अब सूर्य का अभियान शुरू किया गया है। आदित्य एल-1 को भेजा गया है। जो पृथ्वी और सूर्य के बीच में डेढ़ लाख किलोमीटर दूर गया जो सूर्य का अभ्यास करेगा। यह भारत की ताकत है जो पूरे विश्व ने देखी है। पहले भारत की जो पहले छवि थी की भूखों-गरीबों का देश है, लेकिन आज भारत की छवि बदल गई है। भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिलाओं में बढ़ रहे कैंसर पर भी चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा की 9 साल से 14 साल की बेटियों को अगर तीन साल तक टीका लगवाया जाए तो उन्हें कभी कैंसर नहीं होगा, लेकिन हम सोचते हैं लड़की है उस की शादी हो जायेगी ससुराल चली जायेगी। वहां जाकर कुछ होगा तो ससुराल वाले इलाज कराएंगे। यह हमारी सोच है, 2 हजार खर्च करने के बाद यदि हमारी बेटी बच जाती है तो यह महंगा नहीं है। वैक्सीन लगवाने के बाद गर्भाशय और सर्वाइकल के कैंसर से बेटी बच जाती है। मैं सभी भाइयों से रिक्वेस्ट करती हूं। सरकार से अपेक्षा मत रखिए बेटी आप की है। आप को पापा-पापा बुलाती है। आप भी उनसे इतना प्यार करते हो। उसे पढ़ाते हो लाखों रुपए खर्च करते हो। मेरी सलाह है 2 हजार खर्च कम करके बेटी को 2 हजार का टीका जरूर लगवा दें। आप सरकार पर अपेक्षा मत रखिए मित्रों अगर आप को अपनी बेटी प्यारी है। तो उसको कैंसर से बचाइए।

About Post Author