देशभर में मनाई जा रही बकरीद, नमाज अदा करने मस्जिदों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

KNEWS DESK- देशभर में आज यानी 17 जून को ईद-अल-अजहा(बकरीद) मनाई जा रही है। मुस्लिमों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 12वें महीने की 10 तारीख को बकरीद का त्योहार मनाए जाने की परंपरा है। ये पर्व रमजान खत्म होने के 70 दिन बाद आता है।

दिल्ली की जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। ईद-अल-अजहा को बकरीद इस वजह से भी कहा जाता है, क्योंकि इस पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे की कुर्बानी करते हैं। बकरीद के दिन जानवर की कुर्बानी दी जाती है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, पकवान बनाए जाते हैं। मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की जाती है और घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना होता है। बकरीद को लेकर देश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

बकरीद के त्योहार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत देश के कई नेताओं ने बधाई दी है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं! त्याग और बलिदान का यह त्योहार हमें अपनी ख़ुशहाली को सबके साथ, विशेषकर ज़रूरतमंद लोगों के साथ, बाँटने का संदेश देता है। आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों के हित में, मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लें।”

https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1802537679994933516

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है।”

https://x.com/CMOfficeUP/status/1802335629700964738

ये भी पढ़ें-   भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 143 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.