हम संकट के साथी, चुनौतियां आने पर पलायन नहीं करते!: CM योगी

उ0प्र0 ने कानून व्यवस्था का बेहतरीन मॉडल स्थापित किया

प्रदेश में प्रत्येक स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेण्ट के अनेक कार्य हुए

‘निवेश मित्र’ देश का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म,
इसमें 350 से अधिक एन0ओ0सी0 एक साथ उपलब्ध हो सकती

देश का सबसे अच्छा एम0एस0एम0ई0 का बेस उ0प्र0
के पास, प्रदेश में 96 लाख एम0एस0एम0ई0 यूनिट्स

CM Yogi in Global Investors Summit:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सम्बन्ध में मुम्बई में उत्तर प्रदेश डायस्पोरा सत्र को सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम संकट के साथी हैं, चुनौतियां आने पर हम पलायन नहीं करते, बल्कि उसका मुकाबला करते हैं। सदी की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र राज्य था, जिसने अपने यहां से पलायन नहीं होने दिया। उत्तर प्रदेश ने हर एक प्रवासी के लिए अपने द्वार खोले और उन्हें गन्तव्य स्थल तक पहुंचाने के साथ-साथ हर प्रकार का सहयोग प्रदान किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 40 लाख प्रवासी उत्तर प्रदेश आये थे।
मुख्यमंत्री ने डायसपोरा के सदस्यों से प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। प्रदेश सरकार राज्य की 25 करोड़ जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए यू0पी0 डायस्पोरा से जुड़े महानुभावों के सुझावों को सहर्ष स्वीकार करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 05 वर्षों में आपने बदलते हुए उत्तर प्रदेश को देखा है। आज से 05 वर्ष पहले प्रदेश के नौजवानों, प्रबुद्धजनों, व्यवसायियों, किसानों, महिलाओं, सभी वर्गों के लोगों के सामने पहचान का संकट था। लोग अपनी पहचान बताने में संकोच करते थे। लेकिन आज आप देश और दुनिया में जहां कहीं भी जाएंगे, तो उत्तर प्रदेश की पहचान से गौरवान्वित होते होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रत्येक सेक्टर में कार्य किए गए हैं। राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है। प्रत्येक तबके को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया गया है। जाति, मत, मजहब, क्षेत्र, भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले गोरखपुर में दिल्ली से कभी-कभी एक फ्लाइट जाती थी। आज गोरखपुर से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, बैंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, प्रयागराज के लिए 14 फ्लाइट्स संचालित हैं। प्रदेश में 09 एयरपोर्ट पूरी तरह क्रियाशील हैं। 10 एयरपोर्ट्स पर कार्य चल रहा है, जिसमें से 05 एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के साथ इनके संचालन और प्रबन्धन के सम्बन्ध में एम0ओ0यू0 कर लिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में आजमगढ़ में एयरपोर्ट तथा विश्वविद्यालय बन रहा है। चित्रकूट में एयरपोर्ट निर्माण का कार्य अन्तिम चरणों में है। सोनभद्र, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, श्रावस्ती में एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। श्रावस्ती भगवान श्रीराम के पुत्र ने बसायी थी। भगवान बुद्ध ने सर्वाधिक चातुर्मास यानि 36 वर्ष श्रावस्ती में ही व्यतीत किए थे। 03 अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे क्रियाशील हैं। प्रदेश सरकार जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बना रही है।
इसी क्रम में देश के 08 शहरों में रोड-शो होने जा रहे हैं। मुम्बई से इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार फ्लैटेड फैक्ट्रीज के कॉन्सेप्ट को भी ला चुकी है। 04 शहरों में फ्लैटेड फैक्ट्रीज बनायी जा रही हैं। प्रदेश में डेयरी, फार्मा, ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपार सम्भावनाएं हैं। न्यू सिटीज के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार प्रत्येक सेक्टर में सहयोग कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के देश को 05 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन तय किया है। भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत को दो अवसर प्राप्त हुए हैं। जिस ब्रिटेन ने लगभग 200 वर्षों तक भारत में शासन किया था, उसे पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत जी-20 देशों का नेतृत्व कर रहा है। जी-20 दुनिया के वह बड़े देश हैं, इनमें दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी निवास करती है। इनका दुनिया के 75 फीसदी ट्रेड पर अधिकार है। इन देशों का दुनिया के 85 फीसदी जी0डी0पी0 तथा विश्व के 90 प्रतिशत पेटेण्ट पर भी अधिकार है। उन 20 जी-20 देशों का नेतृत्व भारत कर रहा है। इसमें अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने के अवसर का हम भी लाभ उठाएंगे।

About Post Author