भारत जोड़ो यात्रा का हुआ दिल्ली आगमन

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में आज तड़के भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली आगमन हुआ. यहाँ बदरपुर सीमा पर यात्रा का भीड़ ने जोरदार स्वागत किया। दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए।

दिल्ली कांग्रेस यूनिट के चीफ अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर राहुल गांधी और अन्य यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया।  कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल  twitter हैंडल से एक पोस्ट लिखी-करोड़ों उम्मीद लिए कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा सैकड़ों मील का सफ़र पूरा कर देश की राजधानी दिल्ली आ रही है। तानाशाहों से सवाल पूछने, जनता के आंसुओं का हिसाब मांगने।

आपको बता दें चीन में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7(जिसे एक्सपर्ट ने BA.5.2.1.7 नाम दिया है)  से उपजी दुनियाभर में टेंशन को देखते हुए  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गाँधी को चिट्ठी लिखकर भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की बात कही थी. लेकिन राहुल गांधी ने खुद भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया था। हरियाणा के नूंह में उन्होंने कहा था-“केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ, कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।”

About Post Author