23 अगस्त को मनाया जाएगा पहला ‘National Space Day’!

KNEWS DESK-भारत इस बार पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने जा रहा है। पिछले साल 23 अगस्त को ही भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर अपना यान उतारा था। इसी के साथ वह ऐसा करने वाला पहला देश बन गया था। यह दिन भारत के लिए काफी खास दिन रहा। भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सिंबल के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिन को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” घोषित किया था। जिसके बाद इस साल पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एक खास थीम भी रखा गया है। इस बार का थीम “टचिंग द लाइव्स व्हाइल टचिंग द मून” है। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 और 23 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बता दें कि 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी। इसी के साथ भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया। इतना ही नहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश भी भारत बना। इस मौके पर देश में खुशी की लहर थी। भारत का हर व्यक्ति इस दिन और भी ज्यादा गौरवान्वित कर रहा था। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ घोषित किया था।

भारत सरकार द्वारा आयोजित किए गए इस मेगा इवेंट में सार्वजनिक भागीदारी को और भी ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए ISRO की भी खास तैयारी है। इस मौके पर वैज्ञानिक और इंजीनियर अपने अनुभवों को दुनिया से साझा करेंगे। वो बताएंगे कि कैसे इस परियोजना की शुरुआत की गई थी और कैसे ये परियोजना ने सफलता प्राप्त की। इसरों ने बच्चों में साइंस और स्पेस के बारे में इंटरेस्ट पैदा करने के लिए कई तरह की खास प्रतियोगिताएं आयोजित की है। साथ ही 23 अगस्त को अंतरिक्ष मिशनों, उपग्रहों और रॉकेटों पर भी खास बात की जाएगी।

About Post Author