छुट्टियां जारी हैं…. भीषण हीट वेव और गर्मी के चलते कई राज्यों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

KNEWS DESK- पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी की लपटे जारी हैं। बिहार में पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई लोग लू लगने से बीमार पड़ रहे हैं। पटना और गया में प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। 18 और 19 जून तक उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने 19 जून तक सभी स्कूल में आठवीं कक्षा तक अवकाश घोषित कर दिया है। सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के वर्ग एक से आठ कक्षा तक पठन पाठन कार्य को बंद कराने का आदेश दिया है। साथ ही सभी कोचिंग संस्थानों को भी बन्द रखने का आदेश दिया है। सभी आंगनबाड़ी सेन्टर भी उक्त अवधि तक बन्द रहेंगे। इस अवधि में अपने कार्यालय कार्य कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं के संचालन की छूट होगी।

School closed

भीषण गर्मी और तपती धूप से देश के कई हिस्सों में लोग परेशान हैं। बच्चे और बुजुर्ग घर से निकल नहीं पा रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। अब 25 जून तक बच्चों की क्लासेस नहीं होंगी।

न्यूज एजेंसी PTI को एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार देर शाम एक आदेश जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी रायपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पहले राज्य सरकार ने 22 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित की थीं। लेकिन अब भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए छुट्टियां 25 जून तक बढ़ा दी गई हैं। अब स्कूल 26 जून को खुलेंगे।

देश में क्या है मौसम का हाल?

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों के अलावा पहाड़ी राज्यों में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है. लद्दाख से झारखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से तक देश का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है. 17 जून को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस और उच्च हिमालय में स्थित नुब्रा में 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान लगाया है| Heatwave in Delhi: At 47.2 degrees Celsius Delhi records hottest day of the year so far | Heatwave in Delhi: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, इस साल का सबसे गर्म दिन,

उत्तर प्रदेश में समर वेकेशन 

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुटि्टयां बढ़ा दी गई हैं. प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक रहेंगी| जबकि आठवीं कक्षा तक के स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे.|ध्यान देने वाली बात है कि 28 जून को शुक्रवार है| इसका मतलब है कि 30 जून या 1 जुलाई को ही स्कूल खुलेंगे| बता दें कि यूपी में गर्मी की छुटि्टयां 17 जून को खत्म हो रही थीं|

छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुटि्टयां

गर्मी और लू को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने भी गर्मी की छुट्‌टी 25 जून तक बढ़ा दी है|यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर लिया गया है|

दिल्ली में गर्मी की छुट्‌टी

दिल्ली सरकार ने मौसम को देखते हुए गर्मी की छुट्‌टी पहले ही बढ़ा दी थी| यहां स्कूल 30 जून तक बंद हैं| सरकार फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है|

पंजाब और हरियाणा

पंजाब और हरियाणा में भी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे| पंजाब सरकार ने भी गर्मी के मद्देनजर समर वेकेशन बढ़ाने का ऐलान पहले ही कर दिया था| इन राज्यों में भी स्कूल एक जुलाई को खुलेंगे, ऐसी उम्मीद है|

राजस्थान में छुट्‌टी

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की तरह राजस्थान में भी स्कूलों में 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां हैं| उम्मीद है कि एक जुलाई से स्कूल गुलजार होंगे|

बिहार में गर्मी की छुट्‌टी

बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 18 जून तक ही हैं| यहां 19 जून से स्कूल खुलने हैं| हालांकि भीषण गर्मी के मद्देनजर शिक्षक संघ छुट्‌टी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं| इस बीच पटना और गया जिलों के डीएम ने स्कूल 19 जून तक बंद रखने के आदेश दिए हैं|आदेश में कहा गया है कि कक्षा 1 से आठवीं तक के स्कूल 18 और 19 जून को बंद रहेंगे|

About Post Author