KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में आज स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान को शुरू करने के बाद सीएम योगी ने वहाँ उपस्थित बच्चों को मंच से स्कूली किताबे और अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरित की। इस मौके पर सीएम योगी ने 932 करोड़ की 132 परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित करते हुए बेहतर कार्य करने की मंगल कामना की।
बरेली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने बेहतर कार्य करने वाले बदायूं उपनिरीक्षक को सम्मानित किया और अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस 2,554 नई एंबुलेंस के फ्लैग ऑफ कर रवाना भी किया गया।
सीएम योगी ने लोगों से आव्हान किया कि शिक्षा से कोई भी बच्चा छूटने न पाए। ये जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की ही नहीं है, बल्कि समाज की भी है। अगर सरकार और समाज के रहते कोई बच्चा शिक्षा से वंचित रह जाता है तो ये समाज, राष्ट्र और परिवार के लिए बड़ी चुनौती है।
आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरेली कॉलेज मैदान में पहुंचे। पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उनका स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर वन मंत्री अरुण सक्सेना ने नारा लगाया कि योगी जी आप सब पर भारी, अयोध्या, वाराणसी के बाद मथुरा की बारी। वनमंत्री ने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए युवाओं से कहा कि नौकरी देने वाला बनो।
मंच से बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि आठ साल के बदलते समय के साथ डिजिटल लर्निंग को बढ़ाया है। एआई अहम है, इससे बच्चे न छूटे इसलिए उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है। पीएम श्री विद्यालयों को उच्चीकृत किया जा रहा है। 1.35 लाख स्कूलों का कायाकल्प किया गया। अब छत नहीं टपकती। सभी मूलभूत सुविधाएं हैं। कंपोजिट स्कूल 57 जिलों में बन रहे हैं।

मंच से पशुपालन मंत्री धर्मपाल ने कहा कि तन मन की तंदुरुस्ती के लिए गाय का दूध सर्वोत्तम है। सिर्फ खेती से किसान की आय नहीं बढ़ेगी बल्कि पशुपालन भी जरूरी है। उत्तर प्रदेश में वृहद गौ संरक्षण केंद्र बने हैं। प्रदेश में 16 लाख गाय सात लाख वृहद संरक्षण केंद्र संरक्षित है। सीमांत किसानों का करोड़ों का कर्जा माफ किया। एलएसडी रोग पर प्रभावी अंकुश के लिए वैक्सीन बनाकर 54 लाख करोड़ का टीकाकरण हुआ। 15 करोड़ का टीका लगा।

अब प्रति गाय संरक्षण पर 50 रुपए कर दिया है। इसमें सहभागिता के तहत छह हजार रुपये दे रहे हैं। गाय को घर पर पालना होगा। एक दिन में 1.62 लाख मीट्रिक टन दूध प्रदेश में उत्पादित है। साहीवाल, थारपारकर अन्य उच्च प्रजाति के लिए निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान हो रहा है। कई पशुपालन योजना है। नंदिनी योजना के तहत दूसरे प्रदेश से गाय खरीदने पर 40 हजार की सब्सिडी है। बकरी पालन में 10 बकरी और एक बकरा पर 90 फीसदी अनुदान है। अन्य पशुपालन पर 50 फीसदी अनुदान मिल रहा है।