इस दिवाली अगर आप भी घर पर बनाना चाहते हैं सुंदर तोरण, तो जानें इसे बनाने के कुछ आसान टिप्स…

KNEWS DESK, दिवाली का त्यौहार न केवल देवी लक्ष्मी की पूजा का अवसर होता है बल्कि यह अपने घरों की सफाई और सजावट का भी समय है। इस खास मौके पर लोग अपने घरों को खुशहाल और रोशनी से भरपूर बनाने के लिए विभिन्न सजावट के सामान की खरीदारी करते हैं। लेकिन जब सजावट में घर में उपलब्ध चीजों का उपयोग किया जाए, तो बात ही कुछ और होती है। आइए जानते हैं घर को सजाने के लिए तोरण बनाने के कुछ सरल और आकर्षक तरीके।

फूलों से बनाएं तोरण

Make a bandar like this by tying mango leaves and flowers | सजावट: आम के पत्ते और फूलों को बांध कर इस तरह से बनाएं बंदनवार | Dainik Bhaskar

घर पर एक सुंदर तोरण लटकाना न केवल सजावटी होता है बल्कि शुभ भी माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले तोरण की थीम या रंग तय करें। यदि आप गेंदे के फूलों का चयन करते हैं तो इन्हें सुई और धागे की मदद से एक माला में पिरोएं। तैयार माला को बराबर अनुपात में जोड़ते हुए लम्बी माला का आकार दें और इसे अपने दरवाजे पर लटकाएं।

कलरफुल पेपर से बना तोरण

36 Toran ideas | toran, diwali craft, diwali diy

रंग-बिरंगे पेपर से तोरण बनाने के लिए विभिन्न रंगों के पेपर लें और उन्हें पतली लड़ी में काटें। इन लड़ियों को एक रंगीन फूल का आकार देते हुए मोड़ें। यदि फूल का आकार सही नहीं बनता है तो आप इन्हें एक खूबसूरत पैटर्न में दरवाजे पर लटका सकते हैं। यदि फूल बन जाएं तो इन्हें एक धागे में पिरोकर खूबसूरत तोरण तैयार करें।

आम की पत्तियों से बनाएं तोरण

आम के पत्तों से बनाएं सुन्दर तोरण / Budget friendly diwali decoration / DIY Toran from mango leaves

आम की पत्तियों का तोरण या बंधनवार पूजा में शुभ माना जाता है। दिवाली पर आम के पत्तों का तोरण बनाना भी एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आम के पत्तों को इकट्ठा करें और धागे से एक-एक पत्ते को जोड़ते हुए माला का रूप दें। बीच-बीच में गेंदे के फूल भी लगाएं, जिससे तोरण और भी खूबसूरत लगे।

मोतियों से बनाएं तोरण

छोटे, बड़े मोतियों की तोरण #Latest Toran Design For Door #New Door Hanging Toran 2022 #indian crafts

यदि आपके पास पुरानी माला है तो उसकी मोतियों को अलग करके निकालें। रंग-बिरंगे मोतियों को एक साथ पिरोकर तोरण का रूप दें। यह कलरफुल मोतियों का तोरण आपके दरवाजे की सजावट को और भी खूबसूरत बनाएगा।

दिवाली की सजावट के लिए इन आसान और सुंदर तोरण बनाने के तरीकों का इस्तेमाल करके आप अपने घर को खास बना सकते हैं। ये न केवल आपके घर की रौनक को बढ़ाएंगे बल्कि इस त्योहार की खुशी और समृद्धि को भी दर्शाएंगे। इस दिवाली अपने घर को प्राकृतिक और पारंपरिक ढंग से सजाएं और एक सुखद माहौल बनाएं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.