Dhanteras 2024: धनतेरस पर सदियों पुरानी है खरीदारी करने की परंपरा, जानें इस दिन किन चीजों का खरीदना माना जाता है बेहद शुभ…

KNEWS DESK – धनतेरस, जो दीपावली से ठीक दो दिन पहले मनाया जाता है, हिंदू संस्कृति में अत्यधिक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन की खरीदारी का एक विशेष महत्व है, और इसे ‘धनत्रयोदशी’ भी कहा जाता है। धनतेरस संस्कृत के दो शब्दों ‘धन’ और ‘तेरस’ से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है धन और 13वां दिन।

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस किस दिन मनाया जाएगा, जानें तिथि, पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - dhanteras 2024 date time puja shubh muhurat shopping shubh muhurat and puja vidhiयह पर्व हर साल हिंदू कैलेंडर के कृष्ण पक्ष के 13वें दिन पड़ता है। दरअसल धनतेरस पर खरीदारी करने की परंपरा सदियों पुरानी है। ऐसे में, यह जानना महत्वपूर्ण है कि इस दिन क्या खरीदना शुभ माना जाता है।

शुभ खरीदारी की सूची

1. सोने-चांदी के आभूषण: इस दिन सोने और चांदी की ज्वेलरी खरीदना सबसे लोकप्रिय विकल्प है, क्योंकि यह न केवल एक पारंपरिक खरीदारी है, बल्कि एक अच्छा निवेश भी होता है।

2. बर्तन: स्टील, तांबे, पीतल या चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। ये न केवल उपयोगी हैं, बल्कि घर में समृद्धि लाने का प्रतीक भी हैं।

3. भगवान की मूर्तियाँ: आप चांदी, तांबे, मिट्टी, लकड़ी या मार्बल की बनी भगवान की मूर्तियाँ खरीद सकते हैं। यह आस्था और भक्ति का प्रतीक होती हैं।

4. सोने और चांदी के सिक्के: सिक्कों की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। ये धातु के रूप में संपत्ति के प्रतीक हैं।

5. सी शैली: गोमती नदी के किनारे पाए जाने वाले सी शैली को खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है।

6. इलेक्ट्रॉनिक सामान: इस दिन घर के लिए जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे लैपटॉप, टीवी, वाशिंग मशीन इत्यादि खरीदना भी फायदेमंद हो सकता है।

7. नई गाड़ी या बाइक: यदि कोई नई गाड़ी या बाइक खरीदने की सोच रहा है, तो धनतेरस का दिन इसे खरीदने के लिए शुभ माना जाता है।

8. झाड़ू: धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ है। यह स्वच्छता और समृद्धि का प्रतीक होता है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.